Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आगरा में पालनहार मां “यशोदा” ने हाईकोर्ट में जीता केस, जैविक पिता फेल

admin by admin
January 30, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

आगरा, 17 माह के इंतजार के बाद आखिरकार कलियुग की यशोदा के प्यार की जीत हुई है। राजकीय शिशु गृह में रह रही बालिका अब अपनी पालनहार मां के पास रहेगी।

सोमवार को हाईकोर्ट ने पालनहार मां के हक में फैसला दिया तो वो आदेश लेकर आगरा के लिए चल दी है। अब पालनहार मां बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी। हाईकोर्ट के आदेश से पालनहार मां की खुशी का ठिकाना नहीं है।

जानिए पूरा मामला 

नवंबर 2014 में खंदौली क्षेत्र निवासी महिला को एक किन्नर ने नवजात बच्ची को दे गया था। वर्ष 2022 तक महिला ने बच्ची का पालन पोषण किया। बच्ची स्कूल भी जाने लगी, एक दिन किन्नर वापस आया और बच्ची को जबरन साथ ले गया।

इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचा और समिति ने बच्ची बरामद करके राजकीय शिशु गृह भेज दिया। बच्ची ने काउंसिलिंग में महिला को अपनी मां बताया, बच्ची भी उससे मिलने के लिए परेशान थी, बच्ची के बिना पालनहार मां भी छटपटा रही थी। उसे पाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की. सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने महिला का साथ दिया।

दावा से उलझ गया था मामला 

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यमुनापार निवासी एक व्यक्ति ने बच्ची के पिता होने का दावा पेश किया। जिससे मामला उलझ गया। व्यक्ति ने कहा कि वर्ष 2015 में उसकी नवजात बच्ची का अपहरण हुआ था। अभी तक नहीं मिली है, उसे शक है कि यह बच्ची उसकी है। इस पर ही हाईकोर्ट ने डीएनए की जांच कराई थी।

हाईकोर्ट में सुनवाई 

हाईकोर्ट में न्यायाधीश सौमित्र दयाल सिंह और मंजीव शुक्ला की पीठ ने सोमवार को पालनहार मां की याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट में डीएनए रिपोर्ट पेश की गई। बच्ची और व्यक्ति की डीएनए रिपोर्ट का मिलान किया गया तो डीएनए रिपोर्ट बेमेल रही। जिस पर जैविक पिता का दावा करने वाले व्यक्ति ने अपना दावा वापस ले लिया।

करीब एक घंटे तक सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आदेश में मानवीय पहलुओं का उल्लेख किया गया है। आदेश में लिखा है कि याचिकाकर्ता को बच्ची से दूर करना कानून का सबसे आसान हिस्सा है, लेकिन कानून के लिए जैविक माता-पिता का एक और समूह खोजना संभव नहीं है। कानून को न्याय देना चाहिए जो यह अनुशंसा करता है कि बच्ची को उन लोगों की देखभाल में रहना चाहिए, जिन्हें वह अपने माता-पिता मानती है, विशेष रूप से याचिकाकर्ता जिसमें उसने अपनी मां को पाया है।

एक सप्ताह में गोद देनी की प्रक्रिया पूरी करें 

हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने आदेश में कहा है कि पालनहार मां के आदेश की प्रति बाल कल्याण समिति को सौंपने के एक घंटे के अंदर बच्ची उसकी अभिरक्षा में दे दी जाए। पालनहार मां को एक सप्ताह में बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। क्योंकि जिस व्यक्ति ने बच्ची का जैविक पिता होने का दावा किया था। उसका डीएनए मैच नहीं हुआ। इसलिए व्यक्ति ने खुद ही अपना दावा वापस ले लिया है।

Tags: आगरा में पालनहार
Previous Post

यूपी में बड़े पैमाने पर IAS,आईपीएस के तबादले, बदले गये जिलों के कलेक्टर, देखिए

Next Post

एक फ़रवरी से अयोध्या एयरपोर्ट कई और शहरों से जुड़ेगा!! देखे आदेश, डायरेक्ट फ्लाइट्स

Related Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

July 28, 2026
23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

July 28, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post

एक फ़रवरी से अयोध्या एयरपोर्ट कई और शहरों से जुड़ेगा!! देखे आदेश, डायरेक्ट फ्लाइट्स

Recent Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group