Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब के क्रिएटर इकोसिस्टम ने वर्ष 2025 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया।

इसी दौरान इस पारिस्थितिकी तंत्र ने देश में 9.6 लाख से अधिक पूर्णकालिक नौकरियों को समर्थन दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में डिजिटल क्रिएटर अब केवल सोशल मीडिया पर सामग्री बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई क्रिएटर धीरे-धीरे पूर्ण मीडिया कारोबार के रूप में विकसित हो रहे हैं। इसका असर बड़े महानगरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी दिखाई दे रहा है, जहां वीडियो एडिटिंग, कैमरा संचालन, पटकथा लेखन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स के मुताबिक, भारत में लाखों रुपये सालाना कमाने वाले यूट्यूब चैनलों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। वहीं, देश में 18,000 से अधिक चैनल 10 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यूट्यूब पर अपने कंटेंट का मौद्रीकरण करने वाले 73 प्रतिशत क्रिएटर इस मंच को अपनी आय का प्राथमिक स्रोत मानते हैं।

क्रिएटर इकोसिस्टम का प्रभाव प्रशिक्षण और स्थानीय रोजगार पर भी पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, क्रिएटर्स ने पिछले एक वर्ष में तीन लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को मदद दी। जयपुर, लखनऊ और कोच्चि जैसे गैर-महानगरीय शहरों में रचनात्मक गतिविधियों के केंद्र विकसित हो रहे हैं।

भारतीय यूट्यूब चैनलों की पहुंच देश के बाहर भी बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय चैनलों के कंटेंट को देखे जाने वाले कुल समय में 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विदेशी दर्शकों का है। यूट्यूब पर मौजूद 81 प्रतिशत मीडिया कंपनियों ने कहा कि इस मंच ने उन्हें वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने में मदद की।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में भारतीय चैनलों ने 16 करोड़ घंटे से अधिक का कंटेंट अपलोड किया। यूट्यूब ने बताया कि वह ‘क्रिएट विद एआई’ पहल के तहत राष्ट्रीय डिजिटल कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (आईआईसीटी) के साथ सहयोग कर रहा है।

Tags: YouTube Creator EconomyYouTube Indiaयूट्यूब
Previous Post

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

Next Post

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

Related Posts

देश

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

September 29, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

September 29, 2026
देश

कैंसर की दवा ₹2,700 में, MRP ₹27,000! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह मरीजों पर ‘लूट’, 16% मार्जिन पर विचार करे सरकार

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
Next Post

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

Recent Posts

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का...

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की...

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक...

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group