Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उपजे विवाद के बीच पुलिस ने संबंधित सामग्री को मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल से निर्मित बताया।

पुलिस ने दावा किया कि भ्रामक वीडियो प्रसारित कर पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है और ऐसा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

यह वीडियो बाबा लाट भैरव की वार्षिक बारात से जुड़े धार्मिक आयोजन का बताया गया है और इसके सामने आने के बाद विभिन्न वर्गों ने सवाल उठाए हैं।

ये वीडियो वाराणसी का है…

बताया जा रहा की ये इन पुलिस वालों की ड्यूटी लाटभैरव मंदिर परिसर में बारात की परंपरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने लगी थी, लेकिन ये पुलिस वाले सुरक्षा व्यवस्था छोड़कर डांस के आयोजन में पहुंच गए।

महिलाएं डांस कर रही थी और उनको पुलिस वालों जेड प्लस… pic.twitter.com/LizaDsLmXN

— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 29, 2026

वीडियो में घाघरा और बिना आस्तीन वाली चोली पहने दो महिलाएं भोजपुरी गीतों पर कथित तौर पर अश्लील नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। कुछ लोगों ने वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया प्रकोष्ठ ने भी वीडियो को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में मंदिर परिसरों और धार्मिक आयोजनों में भी अश्लील गीत, नृत्य और भद्दी प्रस्तुतियां हो रही हैं।

सपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिन मूल्यों, परंपराओं, आचरण और चरित्र की बात करती है, उन पर ऐसे घटनाक्रमों से सवाल खड़े होते हैं।

हालांकि, मंदिर से जुड़े लोगों ने कहा कि ऐसा नृत्य पारंपरिक रूप से बाबा लाट भैरव की बारात का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्षिक आयोजन में ‘नगर वधुओं’ के नृत्य प्रस्तुति देने की परंपरा रही है।

इस साल पांच दिवसीय बाबा लाट भैरव बारात समारोह 23 से 27 सितंबर तक आयोजित हुआ। इसे बाबा लाट भैरव और देवी भैरवी के दिव्य विवाह का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों के तहत मुख्य मंदिर से विवाह सामग्री लेकर श्रद्धालुओं का जुलूस विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए मंदिर पहुंचता है।

हालांकि, ‘सनातन रक्षक दल’ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने दावा किया कि इस तरह की प्रस्तुतियां पिछले कुछ वर्षों में शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम होना हो तो शास्त्रीय संगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए और धर्म के नाम पर अश्लीलता के लिए कोई जगह नहीं है।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व महासचिव विकास सिंह ने वीडियो में पुलिसकर्मियों के कथित आचरण पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने अपने बयान में कहा, “उक्त वीडियो एआई से तैयार किया गया है। इसे पुलिस की छवि खराब करने के मकसद से प्रसारित किया जा रहा है।”

पुलिस ने कहा कि भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धर्मेंद्र राजभर नाम के एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कार्यक्रम में पुलिस के कथित आचरण की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिसकर्मियों को नृत्य का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, “वाराणसी और आसपास के इलाकों में, यहां तक कि ग्रामीण इलाकों में भी 10 साल पहले इस तरह के अश्लील नृत्य नहीं होते थे। पता नहीं एक दशक में संस्कृति का स्तर इतना कैसे गिर गया।

Tags: AI वीडियोलाट भैरव मंदिरवायरल वीडियोवाराणसी न्यूज
Previous Post

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के चिलुआताल में लापता छात्र का मिला शव, गर्लफ्रेंड और उसके माता-पिता हिरासत में

September 29, 2026

Recent Posts

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का...

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की...

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक...

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group