Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PHOTO, सामने आई ज्ञानवापी के अंदर मिले अवशेषों की तस्वीर, शिवलिंग का योनी पात्र, भगवान विष्णु सहित मिली चीजें

admin by admin
January 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

वाराणसी, ज्ञानवापी मामले में हिंदुओं की बड़ी जीत होती दिखाई दे रही है। ज्ञानवापी मामले में एएसआई ने सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें मस्जिद से पहले वहां विशाल मंदिर होने का दावा किया गया है। एएसआई ने सर्वे के दौरान देवी-देवताओं और हिंदू सभ्यता के कई अवशेष बरामद किए हैं।

एएसआई की मानें तो यहां मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी, 17वीं सताब्दी में मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। वहीं, सर्वे के दौरान मिले अवशेष की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक हाथ के अवशेष मिले हैं जो बाएं हाथ का बताया जा रहा है। दूसरी तस्वीर में शिवलिंग के नीचे का हिस्सा मिला है जिसे ’योनी पात्र कहा जाता है। एक अन्य तस्वीर में भगवान गणेश की प्रतिमा दिखाई दे रही है, जिसकी ऊंचाई 21 सेंटीमीटर बताई गई है। चौथी तस्वीर में भगवान विष्णु की प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 27 सेंटीमीटर बताई गई है।

Image

दूसरी ओर ज्ञानवापी सर्वे पर एएसआई की रिपोर्ट आने के बाद एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बौखलाए हुए हैं। ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि एएसआई हिंदुत्व की गुलाम बन गई है। ओवैसी ने ज्ञानवामी मस्जिद पर एएसआई की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह रिपोर्ट सिर्फ अनुमान पर आधारित है। यह वैज्ञानिक अध्यन का मजाक है।

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट से संकेत मिला है कि ज्ञानवापी मस्जिद वहां पहले से मौजूद एक पुराने मंदिर के अवशेषों पर बनाई गई थी। जैन ने संवाददाताओं को बताया कि एएसआई की 839 पन्नों वाली सर्वेक्षण रिपोर्ट की प्रतियां बृहस्पतिवार देर शाम अदालत द्वारा संबंधित पक्षों को उपलब्ध करा दी गईं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित मस्जिद 17वीं शताब्दी में औरंगजेब के शासनकाल के दौरान एक भव्य हिंदू मंदिर को ध्वस्त किए जाने के बाद उसके अवशेषों पर बनाई गई थी।

Image

जैन ने यह भी दावा किया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट में मंदिर के अस्तित्व के पर्याप्त सबूत मिलने की बात कही गई है, जिस पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। उन्होंने दावा किया कि सर्वेक्षण के दौरान दो तहखानों में हिंदू देवताओं की मूर्तियों के अवशेष पाए गए हैं। जैन ने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद के निर्माण में स्तंभों सहित पहले से मौजूद मंदिर के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने दावा किया कि मंदिर को तोड़ने का आदेश और तारीख पत्थर पर फारसी भाषा में अंकित है। उन्होंने कहा कि ‘महामुक्ति’ लिखा हुआ एक पत्थर भी मिला है।

Image

जैन ने कहा कि मस्जिद के पीछे की पश्चिमी दीवार एक मंदिर की दीवार है। उन्होंने कहा कि उस दीवार पर घण्टा, वल्लरी (लताओं का उकेरा गया चित्र) और स्वास्तिक का चिह्न मिला है। दीवार पर पत्थरों पर उकेरा गया ब्रह्म कमल का तोरण द्वार बना हुआ है। जैन ने कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्ञानवापी परिसर में स्थित तहखाने की छत जिन खम्भों पर टिकी है वे सब नागर शैली के मंदिर के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि इन साक्ष्यों से यह प्रतीत होता है कि 17वीं शताब्दी में औरंगजेब द्वारा जब आदि विशेश्वर का मंदिर तोड़ा गया था तो उसके पूर्व उक्त स्थान पर विशाल मंदिर ही था। जैन ने कहा कि अब हम वजू खाने के सर्वेक्षण की मांग अदालत के समक्ष करेंगे।

Image

 

Tags: अवशेषों की तस्वीर
Previous Post

इजराइल में अच्‍छी नौकरी की उम्‍मीद में राजधानी पहुंच रहे हैं मजदूर

Next Post

महोबा में निकाली गई 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, हिंदू संगठन ने किया भव्य कार्यक्रम

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

कीव में रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही, तीन बच्चे सहित 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, मेडिकल सेंटर पर भी हमला

September 28, 2026
खेल

Asian Games में शैली सिंह की लंबी कूद पर विवाद, AFI ने कहा- गलत नाप से हुआ नुकसान; CAS में करेगा अपील

September 28, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

September 28, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में छत पर टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, तीन की मौत, एक घायल

September 28, 2026
Next Post

महोबा में निकाली गई 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, हिंदू संगठन ने किया भव्य कार्यक्रम

Recent Posts

कीव में रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही, तीन बच्चे सहित 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, मेडिकल सेंटर पर भी हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

कीव, रूस द्वारा यूक्रेन के विभिन्न ठिकानों पर 24 घंटे लगातार की जा रही लक्षित बमबारी में कम से कम...

Asian Games में शैली सिंह की लंबी कूद पर विवाद, AFI ने कहा- गलत नाप से हुआ नुकसान; CAS में करेगा अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

नागोया, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एशियाई खेलों में लंबी कूद की एथलीट शैली सिंह की छलांग कम करके नापने...

सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की...

मऊ में छत पर टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, तीन की मौत, एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को एक शादी समारोह के लिये टेंट लगाते समय करंट लगने से...

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी के एक कारोबारी द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर उसकी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group