Monday, September 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
in क्राइम, देश
0


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी के एक कारोबारी द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर उसकी कथित तौर पर हत्या करने के इरादे से दिल्ली आए ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान गौतम बुद्ध नगर के दादरी निवासी हरेंद्र नागर उर्फ केडी (33) के तौर पर हुई है और उसके पास से दो अत्याधुनिक अवैध पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपने सहयोगी दीपक के साथ मिलकर रोहिणी सेक्टर-7 निवासी कारोबारी अजय यादव उर्फ बॉस से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उनके मुताबिक, कारोबारी द्वारा रकम देने से इनकार करने पर आरोपी उसकी हत्या के इरादे से दिल्ली आया था।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रोहिणी सेक्टर-24 में नाले के पास जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी 18 अगस्त 2026 को हरियाणा के अंबाला में एक वैन से लगभग 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषणों की लूट के मामले में भी वांछित था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरेंद्र दिल्ली और हरियाणा में दर्ज चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अब मामले में शामिल अन्य सहयोगियों और हथियार मुहैया कराने वालों की तलाश कर रही है।

Tags: Delhi CrimeDelhi NewsRohini Newsदिल्ली क्राइम
Previous Post

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फेसबुक में 9 लाख और इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स

Related Posts

देश

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फेसबुक में 9 लाख और इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स

September 28, 2026
खेल

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

September 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में बिजली सप्लाई जोड़ने के दौरान दो पडोसियो में विवाद, एक युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

September 28, 2026
देश

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

September 28, 2026

Recent Posts

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी के एक कारोबारी द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर उसकी...

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फेसबुक में 9 लाख और इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ की विजेता निधि तिवारी की मौत की...

अमेठी में ट्रक-टैंकर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक; हाइड्रा की मदद से निकाला गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

अमेठी जिले में जगदीशपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा...

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बाराबंकी जिले में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो...

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group