Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री मोदी ने अलौकिक क्षण बताया

admin by admin
January 22, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश -विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने ।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम !’’

सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी लेकर आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से संबंधित अनुष्ठान किए।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्याह्न में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

मोदी समारोह के बाद एक सभा को भी संबोधित करेंगे। उनका कुबेर टीला भी जाने का कार्यक्रम है। वह राम मंदिर के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों से भी बातचीत करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ समारोह का सीधा प्रसारण देखा। विपक्ष के शीर्ष नेता इस समारोह में शामिल नहीं हुए।

Tags: नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा
Previous Post

राम मंदिर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित हस्तियां अयोध्या पहुंचीं, बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Next Post

मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
Next Post

मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group