Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ज्ञानवापी मस्जिद में पानी की टंकी की सफाई शनिवार को सुबह नौ बजे से

admin by admin
January 19, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

वाराणसी, उच्चतम न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद में पानी की टंकी को साफ करने की अनुमति दिये जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को सुबह नौ बजे से सफाई शुरू करने का फैसला किया है।

उच्चतम न्यायालय ने 16 जनवरी को वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में पानी की टंकी की सफाई के लिए हिंदू महिला वादियों की एक अपील को अनुमति दे दी थी। यह टंकी उस जगह पर है जिसे सील कर दिया गया है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट की देखरेख में पानी की टंकी की सफाई का आदेश दिया था।

हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को हिंदू पक्ष और अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के साथ अलग-अलग बैठक की और निर्णय लिया कि शनिवार को सुबह करीब नौ बजे सफाई का काम शुरू होगा।

यादव ने बताया कि सफाई का काम सुबह करीब 11 बजे तक पूरा हो जायेगा । सफाई के दौरान टंकी में से मृत पड़ी मछलियों को बाहर निकाला जाएगा तथा जिंदा मछलियां मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव मोहमद यासीन को सौंप दी जाएंगी। फिर, पंप की मदद से टंकी का पूरा पानी निकाला जाएगा और उसमें जमा काई को हटाते हुए सफाई की जाएगी।

इस टंकी को मुस्लिम वजूखाना कहते हैं। सफाई के दौरान दोनों पक्षों के दो-दो प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यादव ने बताया कि सफाई का काम इस तरह से किया जाएगा कि ना तो किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों और ना ही वहां मिले तथाकथित शिवलिंग को कोई नुकसान पहुंचे।

वाराणसी जिला अदालत ने पिछले साल 21 जुलाई को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को यह पता लगाने के लिए ‘विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण’ करने का निर्देश दिया था कि काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित मस्जिद का निर्माण किसी मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया है या नहीं।

इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने मस्जिद परिसर के ‘‘वजूखाने’’ को संरक्षित रखने का आदेश दिया था जिसके कारण यह हिस्सा सर्वेक्षण का हिस्सा नहीं होगा। हिंदू वादियों ने इस स्थान पर ‘शिवलिंग’ होने का दावा किया है।

हिंदू कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस स्थान पर पहले एक मंदिर था और 17वीं शताब्दी में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर इसे ध्वस्त कर दिया गया था।

Tags: ज्ञानवापी मस्जिद
Previous Post

रामपुर रज़ा लाइब्रेरी में रामायण की दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनी

Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: मोदी सिर्फ नारियल पानी पी रहे हैं, कर रहे हैं गौसेवा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

UP PET 2026 में 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, नकल के आरोप में दो पर प्राथमिकी; 67 संदिग्ध चिह्नित

November 2, 2026
अयोध्या

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

November 1, 2026
Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: मोदी सिर्फ नारियल पानी पी रहे हैं, कर रहे हैं गौसेवा

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, धमाके से घरों के शीशे टूटे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका होने की सूचना...

अमेरिका: फ्लोरिडा में रिहायशी इलाके के पास निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी नौ सवारों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने दाखिल किया आरोपपत्र, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया कि अयोध्या राम मंदिर...

मप्र : अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने थाना प्रभारी को रौंदा, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

मध्यप्रदेश के देवास जिले में सोमवार तड़के 1,800 लीटर से ज्यादा अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने फरार...

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group