आज से चार दिन बाद यानी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला का प्राण प्रतिष्ठा है। जिसके लिए पूरा देश तैयार हो चुका है। इस दिन पूरी दुनिया दिवाली का त्यौहार बनाएगा। पीएम मोदी राममंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर कई सिंगरों का भजन शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने हाल ही में एक प्यारा सा भजन अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है। भजन ओड़िया भाषा में है, जो हाल ही में नम्रता अग्रवाल ने इसे गाया है। भजन इतना प्यारा है कि पीएम मोदी ने इस भजन की तारीफ भी की है।
पीएम मोदी ने नम्रता अग्रवाल के इस भजन को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा है कि ‘भारत के कण.कण में प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति है। हर भाषा में आपको उनके लिए समर्पित कई भजन मिलेंगे। यहां उड़िया में ऐसा ही एक प्रयास है।‘
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने दिवंगत लता मंगेशकर का एक श्लोक भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लता दीदी को याद किया। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा कि जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा हैए जिन लोगों की कमी खलेगी उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां उनके द्वारा गाया गया एक श्लोक है। उसके परिवार ने मुझे बताया कि यह आखिरी श्लोक था जिसे उसने रिकॉर्ड किया था।


