अयोध्या, मुख्यमंत्री का आगमन दिनांक 14 जनवरी को हो रहा है। आगमन का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी के श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की समीक्षा तथा एक सप्ताह तक चलने वाले वृहद सफाई अभियान की शुरूआत करना है।
मुख्यमंत्री कल गोरखपुर के प्रसिद्व मकर संक्रांति मेला का शुभारम्भ करने के बाद अयोध्या के श्रीराम कथा हेलीपैड पर लगभग 11 बजे आयेंगे।
तत्पश्चात हनुमानगढ़ी एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत लता मंगेशकर चौक अयोध्या के पास वृहद सफाई अभियान का शुभारम्भ करेंगे।
बस अड्डा अयोध्या में ई-वाहनों का फ्लैग आफ डिजिटल टूरिस्ट का लांच करेंगे।


