Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में बोले केन्द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव; निषाद राज ने थी राम के वनवास में मदद

admin by admin
January 13, 2024
in देश, राजनीति
0

लखनऊ, केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने शनिवार को दावा करते हुए कहा कि निषाद समाज रामराज की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ है।

भूपेन्‍द्र यादव ने राजधानी लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर रैली मैदान में शनिवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के 11वें संकल्प दिवस पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘निषाद समाज भक्ति, समर्पण और त्याग की मिसाल है। इसी कारण वन गमन के दौरान प्रभु श्रीराम ने पग-पग-डगर-डगर पर समाज के हाशिये पर खड़े समाज और व्यक्ति को गले लगाया।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भगवान राम के वनवास के समय निषाद राज ने मदद की थी।’’

रैली के बाद भूपेन्‍द्र यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आज की सभा का जनसैलाब यह बता रहा था कि यह समाज राम राज की स्थापना के लिए नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा है।’’

रैली में यादव ने भरोसा देते हुए कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार निषाद समाज की समस्याओं को दूर करेगी। निषाद समाज ने भाजपा को मजबूती प्रदान की है और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग किया है।’’

रैली को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के प्रमुख और उप्र सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा, ‘‘कांग्रेस की पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने 67 वर्षों में पूरे देश के मछुआ समाज के लिए केवल तीन हजार करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने केवल नौ वर्षों में 39 हजार करोड़ रुपये मछुआ समाज के लिए आवंटित किए हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं निषाद समाज की चिंता करते हैं और निषाद समाज के सभी लंबित मुद्दों को लेकर भी गंभीर है। पूर्व की समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं कांग्रेस की सरकारों ने निषाद समाज को मुद्दों से भटकाने का कार्य किया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी और मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने निषाद समाज से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भ्रष्‍टाचारी दलों के गठबंधन को हराने का काम करना है।

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि निषाद पार्टी एक विचारधारा है और यह समाज के पिछड़ी जातियों को हक दिलाने वाली पार्टी है।

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Tags: निषाद राज ने थी राम
Previous Post

Ayodhya Ram Mandir 1100 KG का दीपक, 501 किलो घी से जलेगी ज्योति

Next Post

अयोध्या में कल मुख्यमंत्री योगी का वृहद सफाई अभियान, फ्लैग आफ डिजिटल टूरिस्ट का लांच

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
Next Post

अयोध्या में कल मुख्यमंत्री योगी का वृहद सफाई अभियान, फ्लैग आफ डिजिटल टूरिस्ट का लांच

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group