Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा ने मोर्चा प्रभारियों में किया फेरबदल, सुनील बंसल को मिला युवा मोर्चा का प्रभार

admin by admin
January 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को संगठन के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की जिम्मेदारी में भारी फेरबदल किया।

इसके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वह पार्टी महासचिव तरुण चुघ की जगह लेंगे। चुघ अब अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभार संभालेंगे। पहले, यह जिम्मेदारी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि के पास थी।

चुघ ने इस बदलाव से जुड़ी सूची ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मोर्चा प्रभारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का आप सभी पूरी निष्ठा और ऊर्जा से निर्वहन कर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे।’’

राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी पार्टी के अन्य राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह संभाल रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

पार्टी संगठन में पिछले दिनों हुए फेरबदल में महासचिव बनाए गए राधामोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अग्रवाल से पहले पूर्व महासचिव दिलीप सैकिया के पास यह जिम्मेदारी थी।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष और नवनियुक्त महासचिव बंडी संजय कुमार को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। अब तक इस मोर्चे के प्रभारी रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

महिला मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। अब तक इस मोर्चे का प्रभार पूर्व महासचिव डी पुरंदेश्वरी के पास था।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पिछले साल जुलाई महीने में कुछ राष्ट्रीय महासचिव व उपाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इन मोर्चा प्रभारियों को मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपा जाना एक सामान्य प्रक्रिया है।

Tags: भाजपा ने मोर्चा
Previous Post

राजधानी में कोरोना संक्रमित महिला की मौत

Next Post

सहारनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
Next Post

सहारनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group