राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मच गया है।
बता दें कि, मृतक महिला का SGPGI अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला कुछ समय पहले ही केरल के त्रिवेंद्रम से लौटी थी। 63 वर्षीय महिला किडनी समेत कई बीमारियों से ग्रसित थी। वहीं मृतक महिला के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। दूसरी तरफ राज्य की राजधानी में महिला की कोरोना से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय महिला पिछले दिनों केरल के त्रिवेंद्रम से वापस आई थी। वह लखनऊ के मोहनलालगंज में रहती थी। किडनी, डायबिटीज, हायपरटेंशन के साथ ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित महिला को SGPGI में भर्ती कराया गया था। महिला के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। वहीं आज महिला की मौत होने पर हड़कंप मच गया।


