अयोध्या, थानाध्यक्ष वीर सिंह थाना कुमारगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह टीम के रात्रि गश्त देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान दो व्यक्तियों को रोकने पर 02 देशी तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस व 02 अलग-अलग पीली पन्नी में लगभग 42 ग्राम व 52 ग्राम स्मैक नाजायज के साथ अभियुक्तगण को पिठला बार्डर के पास थाना कुमारगंज से समय सुबह 06.05 बजे गिरफ्तार किया गया।
जिसके विरुद्ध मु0अ0सं0 115/2022, 116/2022 अन्तर्गत धारा 3/25 Arms Act व मु0अ0सं0 117/2022, 118/2022 अन्तर्गत धारा 08/21 NDPS Act थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या में पंजीकृत है। अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा, का0 मनदीप चौधरी, का0 अजय कुमार, थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या शामिल रहे।