Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा में पुलिस चौकी में युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

admin by admin
May 17, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर में बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक के कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में उसके परिजनों ने दो महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोप में पूछताछ के लिए पुलिस चौकी लाए गए योगेश नामक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस आयुक्त ने पुलिस चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह जनपद अलीगढ़ में कर दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय सुनीति ने बताया कि धर्मवीर पुत्र तेजवीर सिंह ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई योगेश उनके साथ चिपियाना में स्थित एक फैक्ट्री मे नौकरी करता था। शिकायत में धर्मवीर ने आरोप लगाया है कि उनके भाई के खिलाफ फैक्ट्री में ही काम करने वाली दो महिलाओं ने यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धर्मवीर के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों में करीब डेढ़ महीने पहले सुलह हो गई थी, लेकिन अब उनके भाई के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी गई।

योगेश के भाई का आरोप है कि महिलाओं के कथित रूप से झूठी शिकायत दर्ज करने से आहत उनके भाई ने आत्महत्या कर ली।

डीसीपी सुनीति ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

युवक के पुलिस चौकी में कथित रूप से आत्महत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

पुलिस उपायुक्त ने बृहस्पतिवार को बताया था कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के आदेश पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ-साथ घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में थाना प्रभारी और सहायक पुलिस आयुक्त की भूमिका की जांच की जा रही है।

Tags: नोएडा में पुलिस चौकी में युवक
Previous Post

नरेन्‍द्र मोदी: लोस चुनाव के बाद राहुल व अखिलेश गर्मी की छुट्टी पर ‘खटाखट’ विदेश चले जाएंगे

Next Post

मुंबई: कैफे मालिक से 25 लाख रुपये लूटे, आठ गिरफ्तार

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

मुंबई: कैफे मालिक से 25 लाख रुपये लूटे, आठ गिरफ्तार

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group