अयोध्या , आज कचहरी परिसर में वर्तमान सांसद फैजाबाद एवं भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने वकीलों से मिलकर भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आवाहन किया और उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा।
अधिवक्ताओं ने लल्लू सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। लल्लू सिंह का स्वागत अधिवक्ता संघ के यशस्वी अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय एवं महामंत्री विपिन मिश्रा जी अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ किया उन्होंने लल्लू सिंह को समर्थन का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता समूह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अयोध्या कचहरी को खपड़ा, झोपड़ी व टीन शेड मुक्त करके पुनः सुविधाजनक, दिव्य और भव्य अधिवक्ता शेडो का निर्माण करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे जिसमें अधिवक्तागण एवं वादकारी सुव्यवस्थित रूप में अपना कार्य कर सकें।
एडवोकेट पीयूष रंजन ने अधिवक्ताओं की ज्वलंत मांग एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग को संसद में उठाने की बात कही। जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
कचहरी भ्रमण में भाजपा प्रत्याशी के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, संघ के पूर्व अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष बब्बन चौबे, आर पी सिंह, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता रामकृष्ण तिवारी एवं उनके साथ समस्त सरकारी अधिवक्तागण भाजपा विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अरविंद कौल, जिला संयोजक विश्वनाथ तिवारी,सह-संयोजकगण क्रमशः अंजनी सिंह, धनुष जी श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र शर्मा, विनोद कुमार सिंह, वीर भानु प्रताप सिंह, नाथ बक्श सिंह, के० एम० सिंह, ललित श्रीवास्तव, बलराम वर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्तागण शामिल हुए।








