मथुरा, यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार के एक ट्रक से टकराने से दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
जैत पुलिस थाना के एसएचओ शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि चैतकारा क्षेत्र में श्री राम धर्मकांटा के पास यह दुर्घटना उस समय घटी जब मध्य प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से एक ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने कहा कि कार में पांच वयस्क और चार बच्चों समेत नौ लोग सवार थे। पांच घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि चार व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।