Tuesday, November 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा में साइबर ठगी के दो मामले: बैंककर्मी बनकर युवती से 3.04 लाख उड़ाए, फेसबुक पर झाड़ू बेचने के नाम पर 6.44 लाख की ठगी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


नोएडा, साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में एक युवती समेत दो लोगों को निशाना बनाकर करीब 9.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। पहले मामले में ठगों ने खुद को बैंककर्मी बताकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर युवती के खाते से तीन लाख रुपये से अधिक निकाल लिए।

वहीं, दूसरे मामले में फेसबुक के जरिए झाड़ू खरीदने का सौदा करने वाले व्यक्ति से छह लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र का है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित खारी के मुताबिक, सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉस्मिक सोसाइटी निवासी सिमरन ग्रोवर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में उन्होंने बैंक में शिकायत की थी।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर खुद को बैंककर्मी बताया और केवाईसी लंबित होने की बात कही।

आरोपी ने केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर युवती को एक लिंक भेजा। शिकायत के मुताबिक, लिंक पर जानकारी अपलोड करते ही साइबर ठगों ने उनके खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 3,04,293 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

दूसरा मामला फेसबुक के जरिए ऑनलाइन खरीदारी में ठगी का है। साइबर क्राइम की डीसीपी शैव्या गोयल के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच झाड़ू खरीदने का सौदा तय हुआ। इसके बाद कथित विक्रेता ने 8.25 लाख रुपये का बिल भेजा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने बिल के एवज में 6,44,000 रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें झाड़ू की आपूर्ति नहीं की गई। आरोपी ने रकम भी वापस नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों मामलों में लेनदेन से जुड़े बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Tags: ऑनलाइन फ्रॉडनोएडासाइबर क्राइम
Previous Post

28-29 नवंबर को फिर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

Next Post

मथुरा में कार की ट्रक से भिड़ंत में चार लोगों की मृत्यु, पांच घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, 26 सीटों के प्रस्ताव पर फिर होगी चर्चा

November 24, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में अपनी मौत का नाटक, दूसरे की हत्या कर शव के पास रखा आधार कार्ड

November 24, 2026
क्राइम

पुरानी दिल्ली में चाकू से 9 पुलिसकर्मियों पर हमला, आरोपी नबील भी सर्जरी के बाद खतरे से बाहर

November 24, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में 19वीं मंजिल से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

November 24, 2026
Next Post

मथुरा में कार की ट्रक से भिड़ंत में चार लोगों की मृत्यु, पांच घायल

Recent Posts

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, 26 सीटों के प्रस्ताव पर फिर होगी चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर मंगलवार को लगातार...

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

काठमांडू, भगवान राम के जन्मस्थान व भारत के शहर अयोध्या को उनके ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के...

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, भारत ए ने यूएई को हराया, जड़ा सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 204 रन की असाधारण पारी में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े जिसके दम...

शाहजहांपुर में अपनी मौत का नाटक, दूसरे की हत्या कर शव के पास रखा आधार कार्ड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

शाहजहांपुर,कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति ने अदालत की कार्यवाही से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा...

पुरानी दिल्ली में चाकू से 9 पुलिसकर्मियों पर हमला, आरोपी नबील भी सर्जरी के बाद खतरे से बाहर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने और चितली कब्र इलाके में चाकू से किए गए हमलों में घायल हुए सभी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group