Tuesday, November 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्पेसएक्स ने रचा इतिहास: अंतरिक्ष से लौटे स्टारशिप को हवा में पकड़ा, पहली बार मिली बड़ी कामयाबी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप अंतरिक्ष यान शनिवार को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया और प्रक्षेपण स्थल पर लगे विशाल यांत्रिक हाथों ने उसे हवा में ही पकड़ लिया।

यान ने 22 घंटे पहले इसी स्थल से उड़ान भरी थी।

यह एलन मस्क और उनकी टीम की उम्मीदों के मुताबिक उड़ान का शानदार समापन था। यह पहला मौका है जब अंतरिक्ष से लौटे स्टारशिप को हवा में ही पकड़ा गया। हालांकि, शुक्रवार को टेक्सास से प्रक्षेपण के कुछ ही देर बाद रॉकेट के पहले चरण के बूस्टर में विस्फोट होने के कारण कंपनी एक ही उड़ान में रॉकेट के दोनों हिस्सों को पकड़ने की उपलब्धि हासिल करने से चूक गई। चंद्रमा और मंगल ग्रह की यात्रा में तेजी लाने के लिए कंपनी यह लक्ष्य हासिल करना चाहती है।

बूस्टर का मलबा मेक्सिको की खाड़ी में पड़ा था और इस बीच, स्टेनलेस स्टील से बना गोली के आकार का अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल पर सीधा नीचे उतरा। ‘साइंस फिक्शन’ फिल्मों जैसे इस रोमांचक दृश्य ने बूस्टर को पकड़ने में मिली नाकामी को काफी हद तक भुला दिया।

स्पेसएक्स के टिप्पणीकार डैन हुओट ने एक-एक शब्द पर जोर देते हुए उत्साह से कहा, ‘‘क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं? इसे देखिए! यह वापस आ गया है! इसके कुछ ही देर बाद मस्क ने अपनी ‘‘बेहतरीन टीम’’ को बधाई दी।

स्पेसएक्स के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक पकड़ने से यह साबित हुआ है कि स्टारशिप का पूरी तरह दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। रॉकेट के हिस्सों का कम लागत पर दोबारा इस्तेमाल करने के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बूस्टर को वापस हासिल करने की कोशिश शुक्रवार को भले ही नाकाम रही लेकिन कंपनी इससे पहले तीन बार बूस्टर को सफलतापूर्वक पकड़ चुकी है। इससे इस तकनीक की उपयोगिता साबित हो चुकी है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी शनिवार की इस उपलब्धि का स्वागत किया।

नासा आर्टेमिस मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को इस दशक के अंत में चंद्रमा पर उतारने और वहां स्थायी चंद्र आधार बनाने में मदद के लिए स्पेसएक्स को अरबों डॉलर का भुगतान कर रहा है।

हालांकि, मस्क की महत्वाकांक्षा इससे भी बड़ी है। वह मंगल ग्रह पर एक शहर बसाने के लिए स्टारशिप अंतरिक्ष यानों का एक बेड़ा भेजना चाहते हैं।

नासा के प्रशासक जेरेड आइजैकमैन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह लगभग जादू जैसा था। हर गुजरते दिन के साथ इस पर विश्वास करने वालों की संख्या बढ़ रही है… हम चंद्रमा पर अमेरिकी ध्वज फहराने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं।’’

दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप ने शुक्रवार को अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के पास स्थित स्पेसएक्स के स्टारबेस प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी थी। इस रॉकेट की ऊंचाई 407 फुट (124 मीटर) है।

अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा और उसने स्पेसएक्स के 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ा। स्टारशिप करीब 265 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी के चक्कर लगाता रहा। इस दौरान स्टारलिंक के जरिए अंतरिक्ष यान और पृथ्वी की तस्वीरों का सीधा प्रसारण किया गया। अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के 14 चक्कर पूरे किए। इससे पहले के परीक्षण में उसने पृथ्वी के केवल एक से दो चक्कर लगाए थे।

वर्ष 2023 से अब तक पूर्ण आकार के स्टारशिप की यह 15वीं परीक्षण उड़ान थी और वह दूसरी बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा था।

स्पेसएक्स ने बताया कि महत्वपूर्ण ताप रोधी कवच समेत अंतरिक्ष यान की सभी प्रणालियों ने सही तरीके से काम किया। बूस्टर के बारे में स्पेसएक्स की केट टाइस ने बताया कि वापसी के दौरान उसके इंजन समय से पहले बंद हो गए थे।

बूस्टर की दिशा नियंत्रित करने वाली प्रणाली को पता चल गया था कि वह निर्धारित स्थिति में नहीं है। इसके बाद प्रणाली ने उसे स्वचालित रूप से समुद्र की ओर मोड़ दिया और उसे नष्ट कर दिया।इंजीनियर इस गड़बड़ी के कारणों की अब भी जांच कर रहे हैं।

Tags: एलन मस्कनासास्टारशिपस्टारशिप परीक्षण उड़ानस्पेसएक्स
Previous Post

बलिया में पुलिस उप निरीक्षक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की

Next Post

न्यायिक रिकॉर्ड में कैदी की उम्र बदलना पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारी की बर्खास्तगी रखी बरकरार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Microsoft 365 Outage: 80% से ज्यादा सर्वर ठप, जुलाई की खामी बनी वजह

November 16, 2026
sanketik photo
अंतराष्ट्रीय

Dating App Fraud: 61 वर्षीय कनाडाई महिला से शादी से मुकरा 31 साल का युवक, राजस्थान पहुंची थी महिला

November 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

Ovarian Cancer: खून की जांच से शुरुआती कैंसर की पहचान संभव, नए शोध में बड़ा खुलासा

November 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों की टक्कर, दो लोग घायल

November 15, 2026
Next Post

न्यायिक रिकॉर्ड में कैदी की उम्र बदलना पड़ा भारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारी की बर्खास्तगी रखी बरकरार

Recent Posts

Microsoft 365 Outage: 80% से ज्यादा सर्वर ठप, जुलाई की खामी बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

नयी दिल्ली, वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आउटलुक और उसकी अन्य माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं में पिछले सप्ताह आए वैश्विक व्यवधान...

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

नयी दिल्ली, दिवंगत रतन टाटा के सौतेले छोटे भाई एवं सर रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासी जिमी एन. टाटा ने...

Kanpur के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

कानपुर में सोमवार तड़के एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और...

55 पीसीएस अफसरों के तबादले, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

राज्य सरकार ने आगामी चुनाव को देखते हुए एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बड़ा फेरबदल किया गया है। रविवार देर...

बागपत में आठ बीघा जमीन के लिए भाई की हत्याकर शव को पेट्रोल डालकर जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में आठ बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए एक व्यक्ति ने अपने बड़े...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group