Tuesday, November 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Kanpur के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत; कई घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


कानपुर में सोमवार तड़के एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

आग के बाद पूरी इमारत में धुआं भर जाने से दर्जनों लोग अंदर फंस गए। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए बालकनी से छलांग लगा दी, जबकि कई अन्य साड़ियों, धोतियों और चादरों को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर बगल की इमारत में उतरने की कोशिश करते नजर आए।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आग सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पीलीखाना थाना क्षेत्र के रामनारायण बाजार स्थित राधिका अपार्टमेंट में लगी। अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष को सुबह 4.54 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद लाटूश रोड और कर्नलगंज अग्निशमन केंद्रों से दमकल की गाड़ियां और टीमें मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि आग अपार्टमेंट के भूतल पर स्थित पार्किंग क्षेत्र में लगी थी, जहां कई दोपहिया वाहन खड़े थे। आग की लपटों ने पार्किंग को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरी इमारत में घना धुआं भर गया।

मृतकों की पहचान राखी साहू (48) और प्रांजुल बाथम (15) के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त के अनुसार, प्रांजुल की आग में झुलसने से मौत हो गई, जबकि राखी तीसरी मंजिल से नीचे कूद गईं और वहां खड़े वैभव गुप्ता पर गिर पड़ीं। इस घटना में राखी की मौत हो गई, जबकि वैभव गंभीर रूप से घायल हो गए।

वैभव की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए लाला लाजपत राय अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भेजा गया है।

उर्सला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, हादसे के बाद चार लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। प्रांजुल की मां नीता करीब 40 प्रतिशत झुलस गई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वैभव और दो अन्य घायलों का भी इलाज किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) अमित पांडे ने बताया कि कुछ लोग बगल के मकानों की दीवारों के सहारे बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि अन्य को दमकलकर्मियों ने बचाया। बचाए गए लोगों में महिलाएं, बच्चे और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपार्टमेंट में कुल 12 फ्लैट हैं और यहां करीब 50 से 60 लोग रहते हैं। लगभग दो साल पहले बनी इस इमारत में बाहर निकलने के लिए केवल एक संकरी सीढ़ी है। इसके अलावा इमारत करीब छह से सात फुट चौड़ी गली में स्थित है, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किल हुई।

बगल में स्थित दो मंजिला मकान कई लोगों के लिए बाहर निकलने का रास्ता बना। लोगों ने लकड़ी के तख्तों और कपड़ों की मदद से एक इमारत से दूसरी इमारत तक पहुंचकर अपनी जान बचाई।

अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहने वाले महेश तिवारी ने बताया कि शोर सुनकर उनकी नींद खुली। दरवाजा खोलते ही उन्हें चारों ओर धुआं और आग दिखाई दी। उन्होंने कहा, ”हमारे पास बगल की इमारत से बाहर निकलने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। हमने तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर उतरने के लिए धोती का इस्तेमाल किया और फिर लकड़ी के तख्ते की मदद से बगल की छत पर पहुंच गए।”

एक अन्य निवासी सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि लोगों ने सीढ़ियों और लकड़ी के तख्तों की मदद से करीब 10 से 12 लोगों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने बताया कि घबराहट में कुछ लोग बालकनी से नीचे कूद गए, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

https://t.co/raa9qkH8aL

— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) November 16, 2026

Tags: कानपुरकानपुर अग्निकांडपटकापुरराधिका अपार्टमेंट
Previous Post

55 पीसीएस अफसरों के तबादले, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Next Post

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar Yojana: यूपी के 5 लाख घरों की छत पर लगेंगे सोलर पैनल, 3,750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

November 17, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर जिले में पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

November 17, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

November 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में दलित व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

November 17, 2026
Next Post

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

Recent Posts

Russia-Ukraine War: रूस का दावा- दो रात में 2,700 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, केर्च पुल पर फिर हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने लगातार दूसरी रात बड़े पैमाने पर हुए...

PM Surya Ghar Yojana: यूपी के 5 लाख घरों की छत पर लगेंगे सोलर पैनल, 3,750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्‍य में पांच लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं...

सुल्तानपुर जिले में पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में कथित तौर पर पति की हत्या के सदमें में मंगलवार सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा...

sanketik photo

होर्मुज में पनामा के झंडे वाले टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

नयी दिल्ली, होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ को निशाना बनाया गया लेकिन उस पर...

sanketik photo

कौशांबी में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 17, 2026
0

कौशांबी जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group