Sunday, November 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ovarian Cancer: खून की जांच से शुरुआती कैंसर की पहचान संभव, नए शोध में बड़ा खुलासा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


अंडाशय का सबसे आम प्रकार का कैंसर तेजी से फैलता है, जिसे ‘हाई-ग्रेड सीरस ओवेरियन कैंसर’ कहा जाता है और इसकी शुरुआत अक्सर फैलोपियन ट्यूब (अंडवाहिनी) में होती है। ये वे नलिकाएं हैं, जो अंडाशय से अंडों को गर्भाशय तक पहुंचाती हैं।

इस कैंसर की शुरुआती कोशिकीय गड़बड़ियां इतनी सूक्ष्म हो सकती हैं कि आमतौर पर सर्जरी के बाद जब विशेषज्ञ फैलोपियन ट्यूब के ऊतक की माइक्रोस्कोप से जांच करते हैं, तभी उनका पता चल पाता है। लेकिन अब एक नए अध्ययन में संकेत मिले हैं कि इन शुरुआती बदलावों की पहचान खून की जांच से भी संभव हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने पहले से सुरक्षित रखे गए रक्त के नमूनों में ‘टीयू-स्ट्रोमा’ नाम के एक अणु की तलाश की। उन्हें ऐसे लोगों के खून में इस अणु का स्तर अधिक मिला, जिनमें कैंसर शुरुआती अवस्था में था और आसपास के ऊतकों में फैलना शुरू हो गया था।

इस अणु का स्तर उन लोगों में भी अधिक पाया गया, जिनकी फैलोपियन ट्यूब की अंदरूनी परत में असामान्य कोशिकाओं का एक बेहद छोटा समूह मौजूद था। ये कोशिकाएं अभी उसी परत तक सीमित थीं और आसपास के ऊतकों में नहीं फैली थीं। इस स्थिति को ‘सीरस ट्यूबल इंट्राएपिथीलियल कार्सिनोमा’ यानी ‘स्टिक’ कहा जाता है। इसे इस तरह के अंडाशय के कैंसर की शुरुआती अवस्था माना जाता है।

अब शोधकर्ताओं को लंबे समय तक लोगों की निगरानी करनी होगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खून में इस अणु के संकेत बीमारी की शुरुआत के कितने समय बाद दिखाई देने लगते हैं।

अंडाशय के कैंसर में पेट फूलने या लगातार पेट दर्द रहने जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोगों को बहुत कम खाना खाने के बाद ही पेट भरा हुआ महसूस होता है या बार-बार पेशाब जाने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ये लक्षण कई दूसरी बीमारियों और स्थितियों में भी दिखाई देते हैं। लेकिन अगर ये लंबे समय तक बने रहें या बार-बार उभरें तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

ऐसे लक्षणों की जांच के दौरान डॉक्टर ‘सीए125’ नामक प्रोटीन की मात्रा जानने के लिए रक्त जांच करा सकते हैं। अंडाशय का कैंसर होने पर इस प्रोटीन का स्तर बढ़ सकता है। हालांकि, ‘एंडोमेट्रियोसिस’ जैसी अन्य स्थितियों में भी इसका स्तर बढ़ जाता है। ‘एंडोमेट्रियोसिस’ में गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसी कोशिकाएं शरीर के दूसरे हिस्सों में विकसित होने लगती हैं।

कुछ लोगों में अंडाशय का कैंसर शुरुआती अवस्था में होने के बावजूद सीए125 का स्तर कम ही रहता है। ब्रिटेन में फिलहाल ऐसी कोई नियमित जांच व्यवस्था नहीं है, जिसके तहत बिना लक्षण वाले लोगों की अंडाशय के कैंसर के लिए जांच की जाती हो।

शोध में क्या सामने आया?

टीयू-स्ट्रोमा एक तरह का आरएनए है। आरएनए उन अणुओं में शामिल है, जिनका इस्तेमाल कोशिकाएं अपने कामकाज को नियंत्रित करने के लिए करती हैं। इससे पहले हुए शोध में पता चला था कि अंडाशय के कैंसर की कोशिकाएं टीयू-स्ट्रोमा को बेहद छोटी थैलियों जैसी संरचनाओं में छोड़ सकती हैं। इन्हें ‘एक्स्ट्रासेल्युलर वेसिकल्स’ कहा जाता है।

इन्हें सूक्ष्म संदेशवाहक पैकेट की तरह समझा जा सकता है, जो एक कोशिका से दूसरी कोशिका तक संदेश पहुंचाते हैं। शोधकर्ताओं ने यह मापने की कोशिश की कि खून में मौजूद इन पैकेटों में टीयू-स्ट्रोमा की कितनी मात्रा है।

इसके लिए उन्होंने 506 लोगों के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया। इनमें 43 लोग ऐसे थे, जिनमें केवल ‘स्टिक’ की स्थिति थी, यानी फैलोपियन ट्यूब की अंदरूनी परत में असामान्य कोशिकाएं मौजूद थीं, लेकिन कैंसर आसपास के ऊतकों तक नहीं फैला था।

इसके अलावा, जांच की सटीकता परखने के लिए एक अलग समूह के नमूनों का भी परीक्षण किया गया। इसमें ‘स्टिक’ से पीड़ित करीब 92 प्रतिशत लोगों की पहचान इस जांच से हो गई।

वहीं, जिन स्वस्थ लोगों को तुलना के लिए इस अध्ययन में शामिल किया गया था, उनमें से करीब 98 प्रतिशत लोगों की जांच में ‘स्टिक’ के कोई संकेत नहीं मिले। यह जांच ‘स्टिक’ से पीड़ित लोगों की पहचान स्वस्थ लोगों या अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब के आसपास गैर-कैंसरकारी गांठों वाले लोगों से अलग करने में अधिक कारगर रही।

हालांकि, इस शोध की एक महत्वपूर्ण सीमा भी है। शोधकर्ताओं ने ऐसे लोगों के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया, जिनकी बीमारी का पहले से पता था। इसके अलावा, स्टिक से पीड़ित लोगों की संख्या भी कम थी। इसलिए इन नतीजों को अभी निर्णायक नहीं माना जा सकता।

अगर यह जांच बिना किसी लक्षण वाले लोगों के बीच बड़े पैमाने पर शुरू की जाती है तो बहुत कम लोगों में ही फैलोपियन ट्यूब की अंदरूनी परत में असामान्य कोशिकाएं मिलने की आशंका होगी। ऐसे में

जांच में गलत नतीजे आने की थोड़ी-सी भी आशंका बड़ी संख्या में लोगों को अनावश्यक जांचों या यहां तक कि सर्जरी कराने के लिए मजबूर कर सकती है।

अधिक जोखिम वाले लोगों के लिए क्या मायने हैं?

‘बीआरसीए1’ और ‘बीआरसीए2’ ऐसे जीन हैं, जो डीएनए को होने वाले नुकसान की मरम्मत में मदद करते हैं। इन दोनों में से किसी भी जीन में हानिकारक बदलाव विरासत में मिलने पर व्यक्ति में अंडाशय के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।

ऐसे लोगों को सलाह दी जा सकती है कि संतान की योजना पूरी होने के बाद या भविष्य में बच्चे पैदा करने की इच्छा न होने पर अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब निकलवाने के लिए सर्जरी पर विचार करें।

यदि किसी महिला ने अभी रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) की अवस्था में प्रवेश नहीं किया है तो सर्जरी के बाद हार्मोन का स्तर अचानक गिरने से उसे तत्काल मेनोपॉज हो सकता है।

ब्रिटेन के ‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस’ के दिशानिर्देशों के मुताबिक, जिन लोगों में आनुवंशिक कारणों से अंडाशय के कैंसर का खतरा अधिक है और जो सर्जरी कराने में देरी कर रहे हैं या इसे नहीं कराना चाहते, उनके मामले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से सीए125 की जांच कराने पर विचार कर सकती है।

भविष्य में टीयू-स्ट्रोमा की जांच इस निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। हालांकि, फिलहाल यह एक प्रायोगिक जांच है। यदि इसके नतीजे में कैंसर का कोई संकेत नहीं मिलता है, तब भी इसे सर्जरी टालने का आधार नहीं बनाया जा सकता। जिन लोगों को जोखिम के आधार पर सर्जरी कराने की सलाह दी गई है, उनके लिए इस सलाह का पालन करना जरूरी है।

टीयू-स्ट्रोमा की जांच को उपयोगी साबित करने के लिए अभी कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे। शोधकर्ताओं को यह पता लगाना होगा कि फैलोपियन ट्यूब की अंदरूनी परत में मौजूद असामान्य कोशिकाएं कितनी बार आसपास के ऊतकों में फैलकर कैंसर का रूप लेती हैं। साथ ही, यह भी समझना होगा कि यदि रक्त जांच में कैंसर का खतरा दिखाई दे, लेकिन स्कैन में कुछ न मिले तो आगे क्या कदम उठाया जाना चाहिए।

आखिरकार, इस जांच की उपयोगिता साबित करने के लिए होने वाले किसी भी बड़े स्क्रीनिंग परीक्षण को एक अहम सवाल का जवाब देना होगा- क्या इस जांच के नतीजों के आधार पर समय रहते कदम उठाने से वास्तव में लोगों की जान बचाई जा सकती है?

Tags: ओवेरियन कैंसरकैंसर रिसर्चमहिला स्वास्थ्यहेल्थ न्यूज
Previous Post

Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों की टक्कर, दो लोग घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों की टक्कर, दो लोग घायल

November 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

दक्षिणी गाजा में इजराइली हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनुस की मौत

November 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

IND vs NZ 5th ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से जीती सीरीज

November 15, 2026
देश

डिजिटल भुगतान में साइबर धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, आरबीआई ने छह घंटे में सूचना देना किया अनिवार्य

November 15, 2026

Recent Posts

Ovarian Cancer: खून की जांच से शुरुआती कैंसर की पहचान संभव, नए शोध में बड़ा खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
0

अंडाशय का सबसे आम प्रकार का कैंसर तेजी से फैलता है, जिसे ‘हाई-ग्रेड सीरस ओवेरियन कैंसर’ कहा जाता है और...

Miami Airport Accident: अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों की टक्कर, दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
0

अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोपा एयरलाइंस का एक यात्री विमान रनवे से टर्मिनल तक जाते समय यूपीएस...

दक्षिणी गाजा में इजराइली हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनुस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
0

इजराइली सुरक्षाबलों ने दक्षिणी गाजा में रात भर किए गए हवाई हमलों में हमास उग्रवादी समूह के एक शीर्ष कमांडर...

IND vs NZ 5th ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
0

अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पांचवें और अंतिम वनडे मुकाबले...

महराजगंज: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
0

महराजगंज जिले में रविवार सुबह करीब 18 वर्षीय एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group