Tuesday, November 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Dating App Fraud: 61 वर्षीय कनाडाई महिला से शादी से मुकरा 31 साल का युवक, राजस्थान पहुंची थी महिला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
sanketik photo

sanketik photo



जयपुर, डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद एक युवक से शादी करने राजस्थान पहुंची 61 वर्षीय कनाडाई महिला उस समय मुश्किल में पड़ गई, जब युवक ने कथित तौर पर उसकी उम्र का पता चलने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया।

यह मामला बहरोड़ जिले के नीमराना का है। महिला की शिकायत के बाद कनाडाई दूतावास के हस्तक्षेप पर पुलिस ने कार्रवाई की।

नीमराना के थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि कनाडाई दूतावास से सूचना मिलने पर पुलिस 13 नवंबर को तड़के करीब चार बजे बीबी बिल्डर्स सोसाइटी पहुंची और महिला तथा युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के पानीपत निवासी 31 वर्षीय नितिन की करीब एक साल पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए कनाडाई महिला से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

यादव ने बताया कि महिला 11 नवंबर को पर्यटक वीजा पर दिल्ली पहुंची। नितिन उसे हवाई अड्डे से लेकर आया और नीमराना में अपने मामा-मामी के फ्लैट पर ठहराया। दोनों वहां दो दिन तक साथ रहे।

पुलिस के अनुसार, शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ने पर नितिन को महिला की उम्र करीब 61 वर्ष होने का पता चला जिसके बाद उसने शादी करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया और इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसके बाद महिला ने 13 नवंबर को कनाडाई दूतावास से संपर्क किया। दूतावास से सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों को थाने बुलाया।

यादव ने बताया कि नितिन से पूछताछ की जा रही है, जबकि महिला को कोटपूतली स्थित एक देखभाल केंद्र में भेजा गया है। पुलिस उसकी कनाडा वापसी की व्यवस्था भी कर रही है। नितिन पानीपत के एक निजी विद्यालय में शिक्षक बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: कनाडाई महिलाक्राइम न्यूजडेटिंग ऐपनीमरानाराजस्थानशादी
Previous Post

Ovarian Cancer: खून की जांच से शुरुआती कैंसर की पहचान संभव, नए शोध में बड़ा खुलासा

Next Post

Kolkata : छह साल के बच्चे की सांस की नली में फंसा चुंबक, डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक से बचाई जान

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Microsoft 365 Outage: 80% से ज्यादा सर्वर ठप, जुलाई की खामी बनी वजह

November 16, 2026
देश

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

November 16, 2026
देश

Kolkata : छह साल के बच्चे की सांस की नली में फंसा चुंबक, डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक से बचाई जान

November 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

Ovarian Cancer: खून की जांच से शुरुआती कैंसर की पहचान संभव, नए शोध में बड़ा खुलासा

November 15, 2026
Next Post

Kolkata : छह साल के बच्चे की सांस की नली में फंसा चुंबक, डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक से बचाई जान

Recent Posts

Microsoft 365 Outage: 80% से ज्यादा सर्वर ठप, जुलाई की खामी बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

नयी दिल्ली, वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आउटलुक और उसकी अन्य माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं में पिछले सप्ताह आए वैश्विक व्यवधान...

Tata Trust Controversy: नोएल टाटा पर जिमी टाटा का बड़ा आरोप, कहा- टाटा संस पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

नयी दिल्ली, दिवंगत रतन टाटा के सौतेले छोटे भाई एवं सर रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासी जिमी एन. टाटा ने...

Kanpur के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 वर्षीय किशोर की मौत; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

कानपुर में सोमवार तड़के एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और...

55 पीसीएस अफसरों के तबादले, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

राज्य सरकार ने आगामी चुनाव को देखते हुए एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बड़ा फेरबदल किया गया है। रविवार देर...

बागपत में आठ बीघा जमीन के लिए भाई की हत्याकर शव को पेट्रोल डालकर जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 16, 2026
0

बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में आठ बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए एक व्यक्ति ने अपने बड़े...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group