Wednesday, November 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुलगाम में CRPF की 46वीं बटालियन पर आतंकी हमला, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; तीन जवान घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
in क्राइम, देश
0


श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर आतंकी हमला हुआ। अखरान के मीर बाजार इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के जवानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में तीन जवान घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे नोवपोरा अखरान इलाके में हुई। यहां सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग में तीन जवानों को गोली लगी। हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनंतनाग स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) पहुंचाया गया।

तीन जवानों की पहचान, एक को पेट और रीढ़ में लगी गोली

हमले में घायल जवानों की पहचान कांस्टेबल राकेश दास, कांस्टेबल संतोष चंद्रू और हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, राकेश दास के पैर में गोली लगी है, जबकि संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ के हिस्से में गोली लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है।

शुरुआती जानकारी में संतोष चंद्रू की हालत गंभीर बताई गई थी। हालांकि, बाद में आई रिपोर्टों के अनुसार तीनों जवान खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

हमले के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों के भागने के संभावित रास्तों और उनकी पहचान से जुड़े सुराग जुटा रही हैं।

फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

#BREAKING: Dramatic footage of Terror attack on CRPF Naka at Kulgam of South Kashmir earlier this afternoon. Three CRPF personnel were injured in the terror attack. Pakistani terrorists behind the attack with the help of local OGWs. pic.twitter.com/yh8wdiEwWb

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 11, 2026

Tags: कुलगाम में CRPF की 46वीं बटालियन
Previous Post

लखनऊ के रिवरफ्रंट क्षेत्र में गोमती नदी के निकट युवक का शव बरामद, आत्महत्या का संदेह

Next Post

रामपुर में मोहम्मद शरीफ की हत्या, थाने से लौटते समय नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Kathmandu Airport पर ओलावृष्टि से फ्लाइट डायवर्ट, 161 यात्रियों वाली Flydubai की उड़ान लखनऊ उतरी

November 11, 2026
देश

RBI के नए नियम: बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे 50 हजार रुपये, जानें NEFT और नकद भुगतान की सीमा

November 11, 2026
उत्तर प्रदेश

रामपुर में मोहम्मद शरीफ की हत्या, थाने से लौटते समय नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

November 11, 2026
क्राइम

मऊ में सिंथेटिक मादक पदार्थ बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

November 11, 2026
Next Post

रामपुर में मोहम्मद शरीफ की हत्या, थाने से लौटते समय नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

Recent Posts

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर हमला, उत्तराखंड के लोगों पर टिप्पणी को बताया विभाजनकारी मानसिकता

by Atul Narain Srivastava
November 11, 2026
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड को लेकर दिए गए बयान पर बुधवार...

Kathmandu Airport पर ओलावृष्टि से फ्लाइट डायवर्ट, 161 यात्रियों वाली Flydubai की उड़ान लखनऊ उतरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

लखनऊ, काठमांडू हवाई अड्डे पर ओलावृष्टि के कारण रनवे उपलब्ध नहीं होने पर दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाईदुबई की...

RBI के नए नियम: बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे 50 हजार रुपये, जानें NEFT और नकद भुगतान की सीमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घरेलू धन हस्तांतरण (Domestic Money Transfer-DMT) से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए नए दिशानिर्देश...

कानपुर सेंट्रल पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस (ट्रेन...

रामपुर में मोहम्मद शरीफ की हत्या, थाने से लौटते समय नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 11, 2026
0

रामपुर में मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। वर्ष 2007 में हुए सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमले के मामले में इलाहाबाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group