Monday, November 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कैंसर की 1,364 दवाओं के नए दाम लागू, 679 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की कटौती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, कैंसर रोधी 1,364 दवा ‘फॉर्मूलेशन’ के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सोमवार से लागू हो गए हैं। इस कदम से उपभोक्ताओं को सालाना अनुमानित 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, औषधि विभाग के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की 17 अक्टूबर, 2026 को सौंपी गई सिफारिशों के आधार पर 137 कैंसर रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य पर व्यापार ‘मार्जिन’ की सीमा तय की थी।

मंत्रालय के अनुसार, आठ नवंबर 2026 तक 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,364 ‘फॉर्मूलेशन’ के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य की जानकारी दी है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 679 ब्रांड के दाम में 50 प्रतिशत से अधिक की कटौती की गई है। सबसे अधिक 96.45 प्रतिशत की कटौती दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि किसी भी दवा विक्रेता या अस्पताल की ‘फार्मेसी’ (दवा बेचने की दुकान) को संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की अनुमति नहीं है।

विज्ञप्ति के अनुसार, उपभोक्ता दवाओं के पैकेट पर छपे संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य, ‘फार्मा सही दाम’ मोबाइल ऐप या एनपीपीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये दवाओं की कीमतों की जांच कर सकते हैं।

इसमें कहा गया कि उपभोक्ता अधिक कीमत वसूलने या मूल्य से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत ‘फार्मा जन समाधान’ मंच पर दर्ज करा सकते हैं या एनपीपीए की हेल्पलाइन 1800-111-255 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags: एनपीपीएकैंसरकैंसर की दवाएंदवाओं की कीमतों में कटौती
Previous Post

शाहजहांपुर में पेड़ से लटके मिले दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

Next Post

लखनऊ : घर में लगी आग से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Related Posts

देश

ट्राई ने IP पोर्ट का वार्षिक शुल्क तय किया, 1 GBPS पोर्ट के लिए अधिकतम 5.6 लाख रुपये

November 9, 2026
देश

बलरामपुर चीनी के उप्र के जैव-प्लास्टिक संयंत्र में जनवरी-मार्च से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

November 9, 2026
Featured

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा स्ट्रोक का खतरा, 55 साल से कम उम्र के लोगों में भी बढ़े मामले; जानें कारण और बचाव

November 9, 2026
देश

प्रचारकों और स्वयंसेवकों का निस्वार्थ समर्पण देश की प्रगति के लिए बने प्रेरणा: मोहन भागवत

November 9, 2026
Next Post
sanketik photo

लखनऊ : घर में लगी आग से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Recent Posts

बिजनौर जिले में शादी के नाम पर युवतियों को बेचने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

बिजनौर जिले में युवतियों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने और शादी के नाम पर उन्हें बेचने...

कन्नौज: दीपावली की रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में छह दल गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में दीपावली की रात  अधिवक्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले...

ट्राई ने IP पोर्ट का वार्षिक शुल्क तय किया, 1 GBPS पोर्ट के लिए अधिकतम 5.6 लाख रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क को आपस में जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने...

बलरामपुर चीनी के उप्र के जैव-प्लास्टिक संयंत्र में जनवरी-मार्च से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

नयी दिल्ली, चीनी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड को उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में उसका 3,100 करोड़ रुपये की...

चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी में NASA, नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती शुरू; 3 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 9, 2026
0

केप केनवरल (अमेरिका), चांद पर जाने और वहां स्थायी मानव बस्ती बनाने के अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा रखने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group