Friday, November 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

TATA पर कब्जे की साजिश या कॉरपोरेट सत्ता की लड़ाई? मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


मुंबई, रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने बृहस्पतिवार को बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) के न्यासी पद से 23 अक्टूबर, 2025 को हटाए जाने के फैसले को चुनौती दी।

मिस्त्री ने टाटा के दो प्रमुख न्यासों के उन दावों का जवाब दिया, जिनमें उनके ट्रस्ट के कामकाज की जांच करने के कानूनी अधिकार पर सवाल उठाए गए थे।

सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) ने 15 अक्टूबर को न्यासों के संचालन के तौर-तरीकों और हितों के टकराव से जुड़े मामलों को चुनौती देने के मिस्त्री के कानूनी अधिकार पर सवाल उठाए थे।

चैरिटेबल आयुक्त के समक्ष दाखिल तीन जवाबी हलफनामों में मिस्त्री ने न्यासों के खिलाफ अपनी आपत्तियां दोहराते हुए कहा कि ये सवाल पारदर्शिता और जवाबदेही के हित में उठाए गए हैं।

सुनवाई के दौरान आयुक्त ने टाटा ट्रस्ट को तीन दिसंबर तक इन जवाबी हलफनामों पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा। मिस्त्री ने उन्हें न्यासी के पद से हटाए जाने के फैसले पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि मूल न्यास विलेख में किसी न्यासी का कार्यकाल तीन साल तक सीमित करने का कोई प्रावधान नहीं है।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा को वह लाभ क्यों दिया गया, जिससे उन्हें वंचित रखा गया।

मिस्त्री ने 23 अक्टूबर, 2025 को जारी उनके न्यासी पद की समाप्ति संबंधी परिपत्र की वैधता को चुनौती देते हुए कहा कि नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी, जबकि जिमी एन टाटा ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था।

मिस्त्री ने चैरिटेबल आयुक्त से उस प्रस्ताव की वैधता की जांच करने का अनुरोध किया, जिसके तहत उनका न्यासी पद समाप्त किया गया था।

उन्होंने प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा लेने वाले न्यासियों के अधिकार और पात्रता की भी जांच करने की मांग की। मिस्त्री ने आयुक्त से ‘परिवर्तन रिपोर्ट’ को खारिज करने का आग्रह किया।

मिस्त्री ने अपने जवाबी हलफनामों में कहा कि बाई हीराबाई न्यास के विलेख के अनुसार, न्यासी का नवसारी या तत्कालीन बंबई प्रेजिडेंसी का निवासी पारसी होना और पारसी धर्म का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नोएल टाटा इन शर्तों को पूरा करते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कर निवास से जुड़े सवालों के जवाब में मिस्त्री ने कहा कि नोएल टाटा आयरलैंड के नागरिक हैं और उनके पास यूएई का गोल्डन वीजा है।

उन्होंने आयुक्त से सभी न्यासियों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया, जिसमें वे न्यास विलेख के तहत अपनी पात्रता की पुष्टि करें। इसमें पारसी जोरोस्ट्रियन धर्म का पालन करने की शर्त भी शामिल है।

Tags: टाटा ट्रस्टनोएल टाटामेहली मिस्त्रीसर दोराबजी टाटा ट्रस्ट
Previous Post

गिरफ्तारी की 24 घंटे की अवधि हिरासत से शुरू होगी: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

Next Post

यूपी में सरकारी डॉक्टरों के लिए उच्चतर चिकित्सा पढ़ाई का रास्ता आसान, 10 साल सेवा की शर्त; उल्लंघन पर एक करोड़ का बांड

Related Posts

देश

महाराष्ट्र में ब्लिंकिट, जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित, सात की बंदी के आदेश

November 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

November 6, 2026
देश

Video, प्रधानमंत्री मोदी से परिवार के साथ मिले सूर्यकुमार यादव, सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीत

November 6, 2026
अयोध्या

दीपोत्सव-2026: उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

November 6, 2026
Next Post

यूपी में सरकारी डॉक्टरों के लिए उच्चतर चिकित्सा पढ़ाई का रास्ता आसान, 10 साल सेवा की शर्त; उल्लंघन पर एक करोड़ का बांड

Recent Posts

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब, पूछा- निर्वाचन आयोग ने CM कार्यालय को कैसे दी जानकारी?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा...

हरदोई में नहर में गिरी कार, पति-पत्नी और तीन माह के मासूम की मौत, एक युवक सुरक्षित बचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गुरुग्राम से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर...

महाराष्ट्र में ब्लिंकिट, जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित, सात की बंदी के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दिवाली से पहले विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्थानीय पीपुल्स कांग्रेस के प्रतिनिधियों...

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 11 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

सीतापुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group