Friday, November 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में कार के बोनट पर मां-बेटी को करीब दो किमी तक ले जाने का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


मथुरा जिले में पुराने मुकदमे में खर्च हुई रकम के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने कथित तौर पर एक महिला और उसकी बेटी को कार के बोनट पर गिरने के बावजूद वाहन नहीं रोका और उन्हें करीब दो किलोमीटर तक उसी हालत में ले गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना सोमवार रात जमुनापार थाना क्षेत्र के पानीगांव में वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया कि प्रेम और पुनीत नाम के दो युवक अपने एक अन्य साथी के साथ पवन के घर पुराने मुकदमे में संयुक्त रूप से खर्च हुई रकम का तकादा करने पहुंचे थे। रुपये नहीं मिलने पर वे घर में मौजूद लोगों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।

सिंह के मुताबिक, शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों युवक कार में बैठकर भागने लगे। उन्हें रोकने के लिए पवन की मां शीला देवी और उसकी बहन कार के सामने खड़ी हो गईं।

आरोप है कि युवकों ने कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शीला देवी और उनकी बेटी कार के बोनट पर गिर गईं लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब दो किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। बाद में आरोपी मां-बेटी को मांट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।

घटना में घायल मां-बेटी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच, आरोपियों द्वारा महिलाओं को कार के बोनट पर लेकर भागने की घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और इसके सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने प्रेम तथा पुनीत को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और रुपये मांगने के दौरान गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो वे मारपीट पर उतर आए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर वे कार से भागने लगे। जिस मुकदमे में खर्च हुई रकम का तकादा किया जा रहा था, वह मामला अदालत में विचाराधीन है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक मुकदमे में खर्च हुई रकम को लेकर विवाद था। एक पक्ष दूसरे के घर पैसे मांगने पहुंचा था। पीड़ित की शिकायत पर पहले गाली-गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और वीडियो फुटेज में मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई है। मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Tags: जमुनापार थानापानीगांवमथुरा समाचारमां-बेटी
Previous Post

Ayodhya, दीपोत्सव-2026 के लिए मीडिया एडवाइजरी जारी, 5 से 7 नवंबर तक अयोध्या में होगा आयोजन; 7 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम

Next Post

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा हमला: बोले- 2017 से पहले नियुक्तियों का मतलब था ‘सैफई सिंडिकेट’, अब युवाओं को मिल रहा योग्यता का हक

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी, उमर गौतम समेत आठ दोषियों की जमानत याचिका खारिज

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के विरोध पर अदालत की नाराजगी, कहा- अनुपस्थिति से न्यायिक कार्यवाही नहीं रुक सकती

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस मंजूर, 25 प्रतिशत नकद और 75 प्रतिशत पीएफ खाते में होगा जमा

November 6, 2026
Next Post

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

Recent Posts

तेज गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में भी हराने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

वेलिंगटन, भारत के अनुभवहीन लेकिन प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज शनिवार को यहां दूसरे वनडे में चौतरफा आक्रमण से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों...

‘रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: पहले ही दिन कमाए 155 करोड़ रुपये, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए...

योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा हमला: बोले- 2017 से पहले नियुक्तियों का मतलब था ‘सैफई सिंडिकेट’, अब युवाओं को मिल रहा योग्यता का हक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि वर्ष...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सैयद सिराज अब्बास रिज़वी ने जीशान मेहंदी को नामित किया क्षेत्र-प्रतिनिधि

by Atul Narain Srivastava
November 6, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सैयद सिराज अब्बास रिज़वी ने अयोध्या जनपद में अपने कार्यों के सुचारू संचालन और...

धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी, उमर गौतम समेत आठ दोषियों की जमानत याचिका खारिज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कथित अवैध धर्मांतरण गिरोह मामले में दोषी ठहराए गए मौलाना कलीम सिद्दीकी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group