Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


कन्नौज जिले में विवाहेत्तर संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने के बाद कथित तौर पर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने सात वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार सुबह छिबरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में हुई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर से महिला के जले हुए कंकाल के अवशेष बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में की है। छिबरामऊ के थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सुखबीर को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से संबंध है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को उस युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ा, जिसके बाद उसका संदेह और गहरा गया। पिछले दो दिनों से दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।

दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को कथित तौर पर कुर्सी से बांध दिया, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

घर से आग की लपटें उठती देख और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के भीतर तलाशी लेने पर महिला के जले हुए अवशेष मिले। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान की पुष्टि की।

पुलिस के मुताबिक, सोनम और सुखबीर की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। गांव वालों ने बताया कि सुखबीर हरियाणा के हिसार में एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Tags: कन्नौज: शक में पति ने
Previous Post

मथुरा में कार के बोनट पर मां-बेटी को करीब दो किमी तक ले जाने का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में कार के बोनट पर मां-बेटी को करीब दो किमी तक ले जाने का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर: सैफई महोत्सव हादसे में मुआवजा न मिलने का आरोप, अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल

November 4, 2026
क्राइम

पटना: फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी निलंबित, नशीले पदार्थ मामले में अवैध रिहाई और पैसे के लेन-देन का आरोप

November 4, 2026
अयोध्या

Ayodhya दीपोत्सव-2026 में लोककलाओं का संगम, रामनगरी में देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

November 4, 2026

Recent Posts

कन्नौज: शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया, मौत; दो बच्चों को लेकर फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

कन्नौज जिले में विवाहेत्तर संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने के...

मथुरा में कार के बोनट पर मां-बेटी को करीब दो किमी तक ले जाने का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

by admin
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में पुराने मुकदमे में खर्च हुई रकम के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने कथित...

Ayodhya, दीपोत्सव-2026 के लिए मीडिया एडवाइजरी जारी, 5 से 7 नवंबर तक अयोध्या में होगा आयोजन; 7 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम

by Atul Narain Srivastava
November 4, 2026
0

लखनऊ, अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं...

सुलतानपुर: सैफई महोत्सव हादसे में मुआवजा न मिलने का आरोप, अखिलेश यादव और निजी सचिव के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

सुलतानपुर, साल 2004 में सैफई महोत्सव के दौरान करंट लगने के मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिए जाने...

Rudauli : भेलसर में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा, पुलिस चौकी के सामने लोगों के जमावड़े पर भी उठे सवाल

by Atul Narain Srivastava
November 4, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), ग्राम पंचायत भेलसर क्षेत्र में लंबे समय से फरार बताए जा रहे शाका उर्फ शाहीर नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group