Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्पेशल टीईटी-2026 में 87.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, लखनऊ में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
in Uncategorized
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर सुचारू रूप से संपन्न हुई, जिसमें कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 87.92 प्रतिशत ने हिस्सा लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, परीक्षा की निगरानी के लिए पहली बार कृत्रिम मेधा (एआई) से लैस नियंत्रण एवं कमान कक्ष के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों से निगरानी की गई। इस दौरान लखनऊ के एक केंद्र पर किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा एक फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। कक्षा एक से पांच के लिए प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कक्षा छह से आठ के लिए द्वितीय पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

बयान में बताया गया कि परीक्षा की निगरानी के दौरान लखनऊ के स्टेशन रोड स्थित बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, जो किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच के लिए पंजीकृत 58,353 अभ्यर्थियों में से 50,666 ने परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ के लिए पंजीकृत 48,194 अभ्यर्थियों में से 43,015 ने परीक्षा दी।

कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित मंडलों और जिलों के प्रशासन तथा पुलिस के सहयोग की सराहना की।

उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल और इसे निष्पक्ष एवं नकल मुक्त बनाने की यह व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन और पारदर्शिता संबंधी प्राथमिकताओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोगशिक्षक पात्रता परीक्षास्पेशल टीईटी 2026
Previous Post

सिम-बाइंडिंग’ के नियम से उपभोक्ताओं को परेशानी, कारोबारों की लागत बढ़ने की आशंका: अध्ययन

Related Posts

Uncategorized

छह महीने में 23 लोगों को मृत्युदंड सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय में मिली नई जिम्मेदारी

October 25, 2026
Uncategorized

यूपी बोर्ड 2027 की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; 24 फरवरी को आखिरी पेपर

October 12, 2026
Uncategorized

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

September 12, 2026
Uncategorized

बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया

September 3, 2026

Recent Posts

स्पेशल टीईटी-2026 में 87.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, लखनऊ में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश...

सिम-बाइंडिंग’ के नियम से उपभोक्ताओं को परेशानी, कारोबारों की लागत बढ़ने की आशंका: अध्ययन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

नई दिल्ली, व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल को लेकर प्रस्तावित सिम-बाइंडिंग व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। हालांकि, दूरसंचार...

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने शीर्ष अदालत की आधिकारिक वेबसाइट की नकल करने वाले एक फर्जी ‘डोमेन’ के बनाये जाने को...

बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, चार बच्चे घायल; चार आयोजक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

बहराइच जिले में एक उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान पानी से भरा पारदर्शी टैंक फटने से चार बच्चे...

पीलीभीत मतदाता सूची मामले में दो पूर्व एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर बीएनएस की धारा 198 जोड़ने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र (127) की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में नामजद दो पूर्व उप-जिलाधिकारियों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group