Tuesday, November 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सिम-बाइंडिंग’ के नियम से उपभोक्ताओं को परेशानी, कारोबारों की लागत बढ़ने की आशंका: अध्ययन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नई दिल्ली, व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल को लेकर प्रस्तावित सिम-बाइंडिंग व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। हालांकि, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के इस संबंध में जारी निर्देशों के संभावित प्रभावों पर बहस शुरू हो गई है।

एस्या सेंटर के एक अध्ययन में आशंका जताई गई है कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है और छोटे एवं मझोले कारोबारों की लागत बढ़ सकती है। अध्ययन के मुताबिक, साइबर धोखाधड़ी रोकने में भी इससे सीमित मदद मिलने की संभावना है।

सिम-बाइंडिंग का मतलब है कि मैसेजिंग ऐप का खाता जिस मोबाइल नंबर से पंजीकृत है, उस नंबर का सिम कार्ड संबंधित मोबाइल फोन में लगा और सक्रिय रहना चाहिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐप का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का पंजीकृत मोबाइल नंबर और सिम कार्ड पर नियंत्रण बना रहे।

फिलहाल इस व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है और अध्ययन में बताए गए नुकसान संभावित हैं, मौजूदा स्थिति के परिणाम नहीं।

नवंबर 2025 में दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप कंपनियों को उपयोगकर्ताओं के खाते उनके पंजीकृत सिम कार्ड से जोड़े रखने के निर्देश दिए थे। शुरुआती निर्देश में वेब पर चल रहे ऐप सत्रों को हर छह घंटे में अपने आप बंद करने का प्रावधान भी था। बाद में इसमें बदलाव करते हुए जोखिम के आधार पर सत्र बंद करने की व्यवस्था की गई।

इन निर्देशों के संभावित असर का आकलन करने के लिए एस्या सेंटर ने ‘रीथिंकिंग इंडियाज सिम-बाइंडिंग मैनडेट: एन एम्पिरिकल असेसमेंट’ शीर्षक से अध्ययन किया। यह 18 भारतीय शहरों के 2,033 उपभोक्ताओं और 17 शहरों के 353 कारोबारों के सर्वेक्षण पर आधारित है।

अध्ययन के अनुसार, यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो खासकर विदेश यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। सर्वेक्षण में शामिल विदेश यात्रा करने वाले लोगों में केवल 33 प्रतिशत भारतीय सिम कार्ड पर रोमिंग सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, जबकि 67.1 प्रतिशत स्थानीय सिम, केवल वाई-फाई या किसी दूसरे सिम कार्ड पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में पंजीकृत भारतीय सिम बंद होने या फोन से निकालने पर मैसेजिंग सेवाओं के इस्तेमाल में बाधा आ सकती है।

सर्वेक्षण में शामिल 98.88 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मुख्य सिम बंद होने के कारण मैसेजिंग सेवाएं बंद होने पर उन्हें काफी परेशानी होगी। इसके अलावा, 97.7 प्रतिशत लोगों ने दूसरे उपकरण पर ऐप इस्तेमाल करते समय अपने आप लॉगआउट होने को दिक्कत बताया। करीब 97 प्रतिशत लोगों के मुताबिक, यात्रा के दौरान भारतीय सिम के जरिये बार-बार लॉगिन करना मुश्किल हो सकता है। आपात स्थिति में इंटरनेट कॉलिंग उपलब्ध न होने को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई।

कारोबारों पर संभावित असर को लेकर अध्ययन में बताया गया है कि सर्वेक्षण में शामिल करीब 78 प्रतिशत कारोबारों ने माना कि इस तरह की पाबंदी से उनके कामकाज पर बहुत या कुछ हद तक असर पड़ सकता है। वहीं, 83.5 प्रतिशत ने काम में देरी और गलतियां होने की आशंका जताई, जबकि करीब 82 प्रतिशत कारोबारों ने बार-बार लॉगआउट होने से सूचना साझा करने और रोजमर्रा के काम में बाधा आने की बात कही।

अध्ययन के मुताबिक, यदि सिम-बाइंडिंग की व्यवस्था लागू होती है तो कुछ उपभोक्ता वैकल्पिक इंतजाम अपना सकते हैं। सर्वेक्षण में करीब 41 प्रतिशत लोगों ने अतिरिक्त सिम कार्ड लेने और 30.3 प्रतिशत ने नया मोबाइल फोन खरीदने की संभावना जताई।

एस्या सेंटर नई दिल्ली स्थित शोध संस्थान है, जो प्रौद्योगिकी, बाजार, नवाचार और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर अध्ययन करता है। अध्ययन के निष्कर्ष सिम-बाइंडिंग के संभावित प्रभावों को दर्शाते हैं, न कि लागू हो चुकी व्यवस्था से पैदा हुई परेशानियों को।

Tags: दूरसंचार विभागमैसेजिंग ऐपव्हाट्सऐपसिम-बाइंडिंग
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

Related Posts

देश

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

November 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल : सोलुखुम्बु हेलीपैड पर लैंडिंग के समय दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर, एक भारतीय की मौत

November 3, 2026
anketil photo
देश

विमान टिकट बुकिंग में अब शुल्क का पूरा ब्योरा देना होगा, नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू

November 3, 2026
देश

दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को दो घंटे तक जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अस्थायी छूट

November 2, 2026

Recent Posts

सिम-बाइंडिंग’ के नियम से उपभोक्ताओं को परेशानी, कारोबारों की लागत बढ़ने की आशंका: अध्ययन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

नई दिल्ली, व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल को लेकर प्रस्तावित सिम-बाइंडिंग व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। हालांकि, दूरसंचार...

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने शीर्ष अदालत की आधिकारिक वेबसाइट की नकल करने वाले एक फर्जी ‘डोमेन’ के बनाये जाने को...

बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, चार बच्चे घायल; चार आयोजक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

बहराइच जिले में एक उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान पानी से भरा पारदर्शी टैंक फटने से चार बच्चे...

पीलीभीत मतदाता सूची मामले में दो पूर्व एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर बीएनएस की धारा 198 जोड़ने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र (127) की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में नामजद दो पूर्व उप-जिलाधिकारियों...

प्रतापगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विरोध पर रची गई थी खौफनाक साजिश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छह दिनों से लापता एक युवक का शव सोमवार देर शाम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group