Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IND vs NZ 4th T20: ग्लेन फिलिप्स का तूफानी शतक, ब्रेसवेल ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक; न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
in खेल, देश
0


ऑकलैंड, ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल की विस्फोटक पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और भारतीय गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी। तीसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों ने भी इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी।

फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि ब्रेसवेल ने महज 25 गेंदों पर 65 रन बनाये दिए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए केवल 41 गेंदों में 115 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजी की कलई खोल दी।

टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल को तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद फिलिप्स और एलन ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़कर पारी को संभाला।

एलन और बेवन जैकब्स के जल्दी-जल्दी आउट होने से न्यूजीलैंड की रफ्तार कुछ धीमी पड़ रही थी लेकिन फिलिप्स और ब्रेसवेल ने यहां से पारी का रूख बदल दिया।

फिलिप्स ने प्रिंस यादव के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में छक्का और तीन चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने नीतिश कुमार रेड्डी के खिलाफ भी आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद 16वें ओवर में रेड्डी की गेंदों पर एक चौका और चार छक्के जड़कर 32 रन बटोरे।

ब्रेसवेल भी दूसरे छोर पर भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के एक ओवर में लगातार तीन चौके और एक छक्का जड़ दिया। ब्रेसवेल ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

भारत की ओर से मयंक यादव सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे। उन्होंने 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान किया। ब्रेसवेल ने हालांकि उनकी तेज गेंदों का भी बखूबी इस्तेमाल किया और फ्लिक तथा स्कूप शॉट के जरिए लगातार दो छक्के जडे। ब्रेसवेल अर्धशतक पूरा करने के बाद प्रिंस यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हुए

फिलिप्स और ब्रेसवेल की आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11वें ओवर में चार विकेट पर 112 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम 17.2 ओवर में पांच विकेट पर 227 रन तक पहुंच गई।

फिलिप्स ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंद पर सीधा छक्का लगाकर महज 46 गेंदों में अपना तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। उन्होंने 50 से 100 रन तक पहुंचने में सिर्फ 15 गेंद लिये।

शतक पूरा करने के बाद फिलिप्स का विकेट रेड्डी ने लिया तब तक न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 85 रन बटोरकर भारत के सामने 260 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

Tags: IND vs NZ 4th T20
Previous Post

गोंडा में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक बालिका की मौत

Next Post

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 4,482 करोड़ रुपये

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

October 31, 2026
देश

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

October 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

October 30, 2026
Next Post

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 4,482 करोड़ रुपये

Recent Posts

KGMU में धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई के निर्देश, एसटीएफ रिपोर्ट में नामजद लोगों पर होगी जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) प्रशासन को परिसर में कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न से जुड़े...

अयोध्या के पोक्सो मामले में मुकेश को हाईकोर्ट से जमानत, अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने रखे बचाव पक्ष के तर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने अयोध्या के पूराकलंदर थाने में दर्ज पोक्सो और...

घर में बिखरी चीजें हमेशा अव्यवस्था नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाने का तरीका भी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

अगर घर को व्यवस्थित रखने की विशेषज्ञ मैरी कोंडो की सोच पर चलें, तो साफ-सुथरा और करीने से सजा घर...

लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये के सात बाज बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अति दुर्लभ संरक्षित एवं प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के...

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 32 लोगों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group