Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र विधान परिषद की 11 सीट के लिए दोपहर दो बजे तक 40.87 प्रतिशत मतदान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक 40.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इन चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

नक्शे देखें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे तक बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 59.17 प्रतिशत, वाराणसी खंड शिक्षक में 57.97 और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 26.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

ये चुनाव 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं और इन्हें दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम समाप्त हुआ था।

लखनऊ में मतदान के लिए 259 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,16,491 पंजीकृत मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी हैं, जबकि छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद हैं।

ये निर्वाचन क्षेत्र राज्य के सभी 75 जिलों में फैले हुए हैं, लेकिन केवल पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाता ही वोट डालने के पात्र हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले में मेरठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए 13 मतदान केंद्रों में बनाए गए 42 बूथ पर मतदान जारी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12,754 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13,104 मतदाता पंजीकृत हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Tags: उप्र विधान परिषद की 11 सीट
Previous Post

बलरामपुर कस्टडी मौत मामला: ट्रक टायर चोरी के शक में थाने बुलाए गए चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर कस्टडी मौत मामला: ट्रक टायर चोरी के शक में थाने बुलाए गए चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ ऑडी कार कांड: हॉर्न विवाद में मोटरसाइकिल सवार को कुचलने के मामले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी जब्त

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव, ₹2.41 लाख नकद, प्रचार सामग्री और मतदाता सूची के साथ चार लोग गिरफ्तार

October 23, 2026

Recent Posts

उप्र विधान परिषद की 11 सीट के लिए दोपहर दो बजे तक 40.87 प्रतिशत मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर दो...

बलरामपुर कस्टडी मौत मामला: ट्रक टायर चोरी के शक में थाने बुलाए गए चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

बलरामपुर, ट्रक टायर चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद 48 वर्षीय एक...

ऑयल इंडिया लिमिटेड को कृष्णा-गोदावरी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस, प्रतिदिन 2 लाख एससीएमडी तक गैस प्रवाह दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) को कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले समुद्री क्षेत्र में एक ब्लॉक में प्राकृतिक...

अलीगढ़ ऑडी कार कांड: हॉर्न विवाद में मोटरसाइकिल सवार को कुचलने के मामले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

अलीगढ़, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद की उस घटना में कथित तौर...

CALIFORNIA में मतदाता धोखाधड़ी के आरोप में 24 से अधिक प्रवासी निशाने पर: नागरिकता आवेदन में झूठ बोलने और वोटिंग के लगे गंभीर आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

कैलिफोर्निया में इस सप्ताह संघीय अधिकारियों द्वारा कथित मतदाता धोखाधड़ी के आरोप में निशाना बनाए गए ज्यादातर प्रवासियों ने अमेरिकी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group