Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम यह हादसा ‘डीजे सिस्टम’ के ऊपर लगी लोहे की रेलिंग के 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से हुआ। गुलरिहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक पुलिसकर्मी सहित नौ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विक्की (18), लकी (17) और चंदन (21) के रूप में हुई है।उसने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 4.30 बजे हुई, जब जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के चौहान टोला से निकली शोभायात्रा कोल्हुआ घाट की ओर जा रही थी। शोभायात्रा के राजही चौराहे के पास पहुंचने पर ‘डीजे सिस्टम’ के ऊपर लगी लोहे की रेलिंग बिजली के तार से छू गई, जिससे वाहन के पास खड़े 12 लोग करंट की चपेट में आ गए।

घायलों को तुरंत बीआरडी (बाबा राघव दास) मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में पुष्पा देवी, नंदिनी, धीरेंद्र उर्फ मोनू, अंशिका चौहान, शनि चौहान, प्रियांशु, शिवानी और शांतनु शामिल हैं। उसने बताया कि बीट कांस्टेबल धनंजय पांडे भी घायल हो गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सभी नौ घायल अब खतरे से बाहर हैं।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की थी, लेकिन बिजली नहीं काटी गई।

नाराज लोगों ने शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर चार लेन वाली गोरखपुर-महराजगंज सड़क को बाधित कर दिया जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। तनाव बढ़ने पर इलाके की 50 से ज्यादा दुकानें बंद करनी पड़ीं और मौके पर प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की दो बटालियन तैनात की गईं।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौस्तुभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की कार्रवाई और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम जाम खुलवाया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक कनिष्ठ अभियंता और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि लाइनमैन को सेवा से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण विद्युत) शामिल हैं। समिति को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, मृतकों के परिवारों ने एक ज्ञापन सौंपकर घटना के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विसर्जन शोभायात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने मदारहवा बिजली उपकेंद्र से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

परिवारों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घायलों को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने घायलों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 50-50 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की भी मांग की।

Tags: गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
Previous Post

सऊदी अरब के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

Next Post

Strait of Hormuz: होर्मुज की खाड़ी में 7 तेल टैंकर क्षतिग्रस्त, ईरान ने दी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव, ₹2.41 लाख नकद, प्रचार सामग्री और मतदाता सूची के साथ चार लोग गिरफ्तार

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत, रेबीज की आशंका पर चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को लगाया गया टीका

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: सम्पत्ति विवाद के आधार पर बिजली कनेक्शन देने से इनकार नहीं किया जा सकता

October 23, 2026
Next Post

Strait of Hormuz: होर्मुज की खाड़ी में 7 तेल टैंकर क्षतिग्रस्त, ईरान ने दी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

Recent Posts

उप्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों, जिनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, के लिए...

आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव, ₹2.41 लाख नकद, प्रचार सामग्री और मतदाता सूची के साथ चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में...

गोरखपुर में कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत, रेबीज की आशंका पर चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को लगाया गया टीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में एक गाय के रेबीज से संक्रमित होने की आशंका के बीच उसके दूध से...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: सम्पत्ति विवाद के आधार पर बिजली कनेक्शन देने से इनकार नहीं किया जा सकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने व्यवस्था दी है कि महज किसी सम्पत्ति के मालिकाना हक को लेकर...

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे पीएम मोदी और भारतीय पायलट स्मित मच्छार, नेतन्याहू ने फोन कर दिया न्योता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
0

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group