Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सऊदी अरब के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
king fahd

king fahd



रियाद, सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में फारस की खाड़ी के तट पर स्थित दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में सऊदी अरब के एक नागरिक की मौत हो गई। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार तड़के यह जानकारी दी।

प्राधिकरण ने बताया कि बुधवार देर रात हुए इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं और हवाई अड्डे को कुछ नुकसान पहुंचा है। वैश्विक उड़ान निगरानी सेवा ‘फ्लाइटरडार24’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इस हवाई अड्डे से विमानों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हमला किसने किया और न ही हमले से जुड़ी कोई जानकारी साझा की।

इससे पहले हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की व्यापक शृंखला के दौरान किंग फहद हवाई अड्डे को निशाना बनाया जा चुका है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं सऊदी गठबंधन ने बताया कि उसने पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन से किए गए चार हमलों को नाकाम कर दिया।

बुधवार देर रात अमेरिका ने अपने कुछ राजनयिकों और अमेरिकी कर्मचारियों के परिवारों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया। यह कदम यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से देश में किए गए कई घातक हमलों और संघर्ष बढ़ने की आशंकाओं के बीच उठाया गया।

यह ताजा हमला ऐसे समय हुआ है, जब सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अरामको के संचालन वाले एक तेल क्षेत्र में रोके गए ड्रोन का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मंत्रालय के अनुसार, मारे गए लोग नेपाल और फिलीपीन के नागरिक थे, जबकि घायल लोगों में एक पाकिस्तानी और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं।

पिछले महीने हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन को निष्क्रिय किए जाने के बाद उसका मलबा गिरने से सऊदी अरब में रहने वाले यमन के एक नागरिक की मौत हो गई थी। हूतियों की ओर से सऊदी अरब के खिलाफ हमले तेज किए जाने के बाद यह आम नागरिक की मौत का पहला मामला था। इन हमलों में सऊदी अरब के जहाजों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया था।

Tags: सऊदी अरब के किंग फहद
Previous Post

बिजनौर: आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या दीपोत्सव में 2,100 ड्रोन से होगा रामायण पर आधारित आकाशीय प्रदर्शन, 7 नवंबर को मनेगा 10वां दीपोत्सव

October 24, 2026
file photo
अंतराष्ट्रीय

Trump-Putin agreements के बाद अमेरिका रवाना हुआ रूसी डीजल से भरा पहला टैंकर, क्रेमलिन ने की आधिकारिक पुष्टि

October 23, 2026
क्राइम

IGI Airport पर करीब तीन करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: नाम-पता बदलने का शुल्क होगा खत्म, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर दर्ज करना होगा अनिवार्य

October 23, 2026
Next Post

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

Recent Posts

अमरोहा में 1,598 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला, ग्राम सचिवों की ID हैक करने का आरोप; FIR दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

अमरोहा जिले में ग्राम सचिवों की आईडी हैक कर 1,598 कथित फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला...

लखनऊ में CBI की कार्रवाई: ED के दो अधिकारी 5 लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ कार्यालय...

अयोध्या दीपोत्सव में 2,100 ड्रोन से होगा रामायण पर आधारित आकाशीय प्रदर्शन, 7 नवंबर को मनेगा 10वां दीपोत्सव

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में आयोजित होने वाला 10वां दीपोत्सव भारतीय...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बिजनौर जिले में नगीना रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से अचानक धुआं उठने और मामूली आग...

रुदौली में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, मुझैना गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

कोतवाली रुदौली क्षेत्र की शुजागंज चौकी के अंतर्गत मुझैना गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group