Sunday, October 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Health : चेहरे और जीभ की तस्वीरों से हृदय रोग की पहचान करेगा AI? छोटे अध्ययन में 98% सटीकता का दावा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0


चेहरे और जीभ की तस्वीरों के आधार पर तैयार एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली ने एक छोटे परीक्षण में कोरोनरी हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित प्रत्येक मरीज की सटीक पहचान की। चीन में किये गए एक नये अध्ययन में यह बात सामने आई है।

शोधकर्ताओं ने 518 लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया, जिनमें सीएचडी से पीड़ित 200 मरीज और 318 स्वस्थ स्वयंसेवी थे। प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे और जीभ की तस्वीरें एक विशेष रूप से तैयार किए गए स्कैनिंग प्रणाली की मदद से ली गईं। तस्वीरों का विश्लेषण ‘डीप लर्निंग’ तकनीक के जरिए किया गया। यह एआई की एक तकनीक है, जो तस्वीरों में मौजूद विशेषताओं को पहचानना सीखती है।

‘डीप लर्निंग’ एआई और ‘मशीन लर्निंग’ का एक उन्नत हिस्सा है। यह तकनीक कंप्यूटर और मशीनों को मानव मस्तिष्क की तरह सोचने, समझने और डेटा से खुद सीखने योग्य बनाती है।

इस प्रणाली ने पहले जीभ और चेहरे की तस्वीरों का अलग-अलग विश्लेषण किया। इसके बाद, दोनों से प्राप्त जानकारियों को मिलाकर यह अनुमान लगाया कि किन लोगों को सीएचडी है। दोनों तस्वीरों से मिली जानकारियों का संयुक्त रूप से इस्तेमाल करने पर परिणाम, किसी एक तस्वीर के आधार पर किए गए विश्लेषण की तुलना में बेहतर रहे।

सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्करण ने 104 लोगों पर किए गए परीक्षण में 98 प्रतिशत सटीकता हासिल की। उसने सीएचडी से पीड़ित सभी 40 मरीजों की सही पहचान की। हालांकि, दो स्वस्थ लोगों को भी इस बीमारी से पीड़ित बता दिया गया।

एआई प्रणाली ने जीभ के मध्य भाग, उसकी सतह पर जमी परत, मुंह के आसपास की त्वचा और गालों पर विशेष ध्यान दिया। सीएचडी से पीड़ित कुछ मरीजों की जीभ का रंग गहरा था, उस पर मोटी परत जमी हुई थी या चेहरे की त्वचा के रंग में बदलाव दिखाई दे रहे थे।

शोधकर्ताओं का कहना है कि एआई द्वारा चिह्नित किए गए चेहरे और जीभ के हिस्से पारंपरिक चीनी चिकित्सा की उन मान्यताओं के अनुरूप हैं, जिनमें जीभ, चेहरे और हृदय के बीच संबंध बताया गया है।

शारीरिक बनावट और बाहरी लक्षणों के आधार पर बीमारी का पता लगाने की पद्धति केवल पारंपरिक चीनी चिकित्सा तक सीमित नहीं है। डॉक्टर लंबे समय से यह मानते आए हैं कि शरीर पर दिखाई देने वाले कुछ लक्षण अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत दे सकते हैं।

होंठों का नीला पड़ना रक्त में ऑक्सीजन के कम स्तर का संकेत हो सकता है। वहीं, पलकों के आसपास वसा के पीले जमाव, जिन्हें ‘जेथेलस्मा’ कहा जाता है, शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत अधिक होने की ओर संकेत कर सकते हैं। ऐसा अक्सर आनुवंशिक कारणों से होने वाली किसी बीमारी के कारण होता है।

जीभ या गालों को देखकर धमनियों में रुकावट का पता लगाया जा सकता है या नहीं, यह एक अलग विषय है। त्वचा का रंग, रोशनी, उम्र, दवाइयों का सेवन और धूम्रपान जैसे कई कारक चेहरे और जीभ की बनावट और रंग-रूप को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, यह अध्ययन यह साबित नहीं करता कि ये लक्षण हृदय की कोरोनरी धमनियों में रुकावट के कारण ही उत्पन्न होते हैं।

सीएचडी तब विकसित होता है, जब हृदय की मांसपेशियों तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियां वसा के जमाव के कारण संकरी हो जाती हैं। इस प्रक्रिया को ‘एथेरोस्क्लेरोसिस’ कहा जाता है। इससे रक्त का प्रवाह बाधित होता है और अंततः दिल का दौरा पड़ सकता है।

कई लोगों में इस बीमारी का पहला संकेत सीने में दर्द, दिल का दौरा पड़ना या कोई अन्य जानलेवा स्थिति होती है। इसलिए, बीमारी का पहले ही पता लगा लेना निवारक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

फिलहाल डॉक्टर उम्र, धूम्रपान, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह जैसे कारकों के आधार पर हृदय रोग के जोखिम का आकलन करते हैं। यदि सीएचडी होने का संदेह हो, तो इसकी जांच के लिए इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी), रक्त परीक्षण या विशेष प्रकार की जांच की जा सकती है।

तस्वीरों के जरिए की जाने वाली एक त्वरित, दर्दरहित और कम खर्चीली जांच यह तय करने में मदद कर सकती है कि किन लोगों को इन चिकित्सकीय जांचों की जरूरत है। यह विशेष रूप से उन समुदायों के लिए उपयोगी हो सकती है, जहां विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच सीमित है।

शोधकर्ताओं को इस तरीके की तुलना जोखिम का आकलन करने के मौजूदा तरीकों से भी सीधे तौर पर करनी होगी। यदि यह उपयोगी साबित होता है, तो भविष्य में इसका इस्तेमाल हृदय रोग के जोखिम का आकलन करने वाली मानक जांचों, कोलेस्ट्रॉल परीक्षणों और रक्तचाप मापने के साथ किया जा सकता है।

Tags: Health : चेहरे और जीभ की तस्वीरों
Previous Post

सुल्तानपुर के पसिया पारा गांव के गन्ने के खेत में मिला आयुर्वेदिक दवा विक्रेता का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका

Next Post

फ्रांस में महंगाई और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, पेरिस में 855 गिरफ्तार; पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 1,015 ड्रोन नष्ट करने का दावा; सेंट पीटर्सबर्ग के तेल टर्मिनल में लगी आग

October 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में महंगाई और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, पेरिस में 855 गिरफ्तार; पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी घायल

October 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कुछ लोगों की मौत और कई घायल

October 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Trump : रूस को प्रतिबंधों से छूट देने पर ट्रंप का बचाव, बोले- यह अमेरिका और दुनिया के लिए अच्छा फैसला

October 18, 2026
Next Post

फ्रांस में महंगाई और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, पेरिस में 855 गिरफ्तार; पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी घायल

Recent Posts

Video: इंटरनेट पर छाया हरियाणवी गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर बढ़ रही दिलचस्पी

by Atul Narain Srivastava
October 18, 2026
0

हरियाणवी संगीत का क्रेज लोगों के बीच लगातार बना हुआ है। इन दिनों एक हरियाणवी गाना इंटरनेट पर छाया हुआ...

अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव में ताकत नहीं: हिमंत बिस्वा सरमा

by Atul Narain Srivastava
October 18, 2026
0

अयोध्या, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के...

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 1,015 ड्रोन नष्ट करने का दावा; सेंट पीटर्सबर्ग के तेल टर्मिनल में लगी आग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

यूक्रेन ने रविवार को रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन से हमले किये और इसके कारण सेंट पीर्ट्सबर्ग में एक...

फ्रांस में महंगाई और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, पेरिस में 855 गिरफ्तार; पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

फ्रांस में जीवनयापन की बढ़ती लागत और स्कूलों की खराब स्थिति के विरोध में शनिवार को निकाले गए मार्च के...

Health : चेहरे और जीभ की तस्वीरों से हृदय रोग की पहचान करेगा AI? छोटे अध्ययन में 98% सटीकता का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
0

चेहरे और जीभ की तस्वीरों के आधार पर तैयार एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली ने एक छोटे परीक्षण में कोरोनरी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group