Monday, October 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Trump : रूस को प्रतिबंधों से छूट देने पर ट्रंप का बचाव, बोले- यह अमेरिका और दुनिया के लिए अच्छा फैसला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 18, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को नए प्रतिबंध कानून से छूट देने के अपने फैसले का बचाव करते हुए इसे अमेरिका और दुनिया के हित में बताया है। इस फैसले को लेकर अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के नेताओं ने आलोचना की है।

ट्रंप ने कहा कि अभी कई लोगों को उनके फैसले का वास्तविक अर्थ समझ में नहीं आया है, लेकिन आने वाले समय में वे इसे समझ जाएंगे।

ट्रंप ने शनिवार शाम मियामी स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत अच्छा फैसला है और देश के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे दुनिया को भी लाभ पहुंचेगा। इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूस को नए प्रतिबंध कानून ‘ग्राहम अधिनियम’ से छूट दी गई।

अमेरिकी संसद ने पिछले महीने ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ को भारी बहुमत से मंजूरी दी थी। इस कानून में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले चीन और भारत समेत पांच प्रमुख देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रावधान शामिल है।

हालांकि, ट्रंप के आदेश के तहत रूस और संबंधित देशों को इस प्रावधान से छूट दी गई है। आदेश के अनुसार, यह छूट तब तक लागू रहेगी, जब तक राष्ट्रपति या विदेश मंत्री, आवश्यक परामर्श के बाद आगे की कार्रवाई को उचित नहीं मान लेते।

ट्रंप के इस फैसले की दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलोचना की है। दक्षिण कैरोलाइना की रिपब्लिकन सांसद डार्लिन ग्राहम ने कहा कि वह युद्ध समाप्त कराने और ईंधन की कीमतें कम करने के लिए रूस पर दबाव बनाने का विकल्प चुनतीं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस पर अविश्वास जताया।

उत्तरी कैरोलाइना के रिपब्लिकन सांसद थॉम टिलिस ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के फैसले को ‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना’ बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि सीनेट में 86 के मुकाबले 11 मतों से पारित कानून को लागू करने से प्रशासन पीछे क्यों हट रहा है।

टिलिस ने आरोप लगाया कि प्रशासन यूक्रेन पर हमले के लिए जिम्मेदार रूस के सामने झुक रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा की कीमतें कम करने के लिए ट्रंप को रूस को रियायत देने के बजाय ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने पर ध्यान देना चाहिए।

टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन ने भी ट्रंप के फैसले पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम इस फैसले से बेहद नाराज होते। लिंडसे ग्राहम ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी विधेयक को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रूस को प्रतिबंधों से छूट देने का यह फैसला अमेरिका की रूस नीति, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक ऊर्जा बाजार को लेकर नई राजनीतिक बहस का कारण बन गया है। जहां ट्रंप इसे देश और दुनिया के हित में बता रहे हैं, वहीं दोनों दलों के कुछ सांसद इसे रूस पर दबाव कम करने वाला कदम मान रहे हैं।

Tags: Donald Trump NewsRussia SanctionsUS Politics
Previous Post

Mayawati : बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीदें, 20 नवंबर को अयोध्या और 29 नवंबर को कानपुर में करेंगे जनसभा

Next Post

कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कुछ लोगों की मौत और कई घायल

Related Posts

देश

FSSAI का अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे का आरोप, स्टोरिया फूड्स के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी; तीन अन्य कंपनियों को भी नोटिस

October 19, 2026
देश

गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ ‘मानहानिकारक’ खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

October 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब के मक्का शहर की एक मस्जिद में कथित अश्लील हरकत करने वाले बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा

October 19, 2026
देश

मेटा के कंटेंट में भ्रामक सामग्री और एकतरफा विचारों को बढ़ावा देने पर केंद्र ने जताई चिंता, रोक लगाने को कहा

October 19, 2026
Next Post

कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कुछ लोगों की मौत और कई घायल

Recent Posts

शामली में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़, 40 पिस्तौल बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के बरनावी गांव में पुलिस ने सोमवार को एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का...

FSSAI का अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे का आरोप, स्टोरिया फूड्स के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी; तीन अन्य कंपनियों को भी नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने अनार के जूस के लेबल पर भ्रामक दावे के मामले में स्टोरिया फूड्स एंड...

अयोध्या में कल सुबह 10 बजे से निकलेगी मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, कई जनप्रतिनिधि दिखाएंगे हरी झंडी

by Atul Narain Srivastava
October 19, 2026
0

अयोध्या, मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा एवं...

अयोध्या में NH-27 पर पेट्रोमैक्स में विस्फोट, युवक गंभीर रूप से घायल; ट्रक लेकर चालक फरार

by Atul Narain Srivastava
October 19, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कुढ़ा सादात के पास कमल पेट्रोल पंप के निकट रविवार देर शाम पेट्रोमैक्स गैस में...

गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ ‘मानहानिकारक’ खबर पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 19, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को उन खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया, जिनमें आरोप लगाया गया है...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group