Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार वेतन अनियमितता: 10.3 लाख शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
in देश
0


बिहार सरकार ने वेतन भुगतान में कथित अनियमितताओं का पता चलने के बाद करीब 10.3 लाख शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान पर विस्तृत जांच पूरी होने तक रोक लगाने का निर्देश दिया।

वित्त विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिक्षा तथा गृह विभाग को पत्र जारी कर अक्टूबर से वेतन भुगतान रोकने के फैसले की जानकारी दी है। सचिव विनय कुमार ने दोनों विभागों के अधिकारियों को भेजे पत्रों में बताया कि वेतन संबंधी आंकड़ों की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया कई अनियमितताएं सामने आई हैं।

उन्होंने अगले महीने का वेतन जारी करने से पहले अनिवार्य जांच कराने, वेतन तैयार करने और मंजूरी देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा दोषियों के खिलाफ आपराधिक एवं विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विभाग ने धोखाधड़ी या गलती से अतिरिक्त भुगतान की गई राशि संबंधित लोगों से वसूलने को भी कहा है। विभाग ने वेतन संबंधी विवरण तैयार करने, उसकी जांच और मंजूरी का काम केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों से कराने का निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की टिप्पणियों के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और गृह विभाग में वेतन संबंधी अनियमितताएं सामने आई हैं तथा जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “जांच में ऐसे लोगों को वेतन दिए जाने के मामले सामने आए हैं, जो सरकारी कर्मचारी नहीं थे। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को उनकी पात्रता से अधिक वेतन दिया गया।”

अधिकारी ने बताया कि कुछ मामलों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन कोड नए कर्मचारियों को आवंटित किए जाने से उनके खातों में अधिक राशि जमा हुई।

वहीं, कुछ कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते में भी कई गुना वृद्धि किए जाने की जानकारी मिली है।

सूत्रों के अनुसार, मानव संसाधन प्रबंधन सेवा (एचआरएमएस) पोर्टल के दुरुपयोग की आशंका है।मामले के साइबर फॉरेंसिक पहलुओं की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने पर भी विचार किया जा रहा है।

Tags: बिहार वेतन अनियमितता
Previous Post

यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासनादेश जारी

Next Post

गोरखपुर: अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान खांसने लगीं मृत घोषित महिला, अस्पताल में भर्ती

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन के ड्रोन युद्ध पर स्टारलिंक की पाबंदी का असर, एलन मस्क की कंपनी की तकनीक पर निर्भर सेना की बढ़ीं मुश्किलें

October 16, 2026
खेल

भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला आज, बल्लेबाजी की कमियां दूर कर सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, 8 साल बाद बरेली लौटी भारतीय वायुसेना की सारंग टीम, स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने दिखाया आसमानी शौर्य

October 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में उड़ानें प्रभावित, उमरा यात्रियों की मदद के लिए मक्का में भारत ने खोला अतिरिक्त कंट्रोल रूम

October 15, 2026
Next Post

गोरखपुर: अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान खांसने लगीं मृत घोषित महिला, अस्पताल में भर्ती

Recent Posts

Ayodhya में दुर्गा पूजा समितियों को निर्देश, पंडालों में सफाई रखें दुरुस्त; 20 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
October 16, 2026
0

अयोध्या, दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव को व्यवस्थित, भव्य और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा एवं...

भारत छोड़ सूरीनाम में बस गए रामनंदन के वंशज, अब जड़ों की तलाश में डीएनए सैंपल से खोज रहे है, वंशजो के परिवार?!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

गाजीपुर, करीब 132 साल पहले भारत छोड़कर सूरीनाम में बस गए रामनंदन के वंशज अब अपनी जड़ों की तलाश में...

गोरखपुर: अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान खांसने लगीं मृत घोषित महिला, अस्पताल में भर्ती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक निजी अस्पताल में मृत घोषित की गई 56 वर्षीय महिला घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियों...

बिहार वेतन अनियमितता: 10.3 लाख शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बिहार सरकार ने वेतन भुगतान में कथित अनियमितताओं का पता चलने के बाद करीब 10.3 लाख शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के...

यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासनादेश जारी

by Atul Narain Srivastava
October 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group