Monday, October 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल के गोरखा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई मकान एवं पुल बहे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 11, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


काठमांडू,  नेपाल के गोरखा जिले में रविवार को एक नदी में अचानक आई बाढ़ से 35 से अधिक मकान और पुल बह गए। प्राधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार, चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या तीन के अध्यक्ष राम कुमार गुरुंग ने बताया कि बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ से सल्लेरी, पायूका और जगत में नदी किनारे स्थित मकान बह गए। बाढ़ में वार्ड को जोड़ने वाला एक पुल भी बह गया।

गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती खबरों के अनुसार, सिउरीबास के ऊपरी इलाके में भूस्खलन हुआ था। उन्होंने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों को संदेह है कि चुमनुब्री-6 में लोकपा और चुमलिंग के बीच बूढ़ी गंडकी की सहायक नदी स्यार का प्रवाह बाधित हो गया होगा, जिससे बाढ़ आई।

अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से उत्तरी गोरखा के कई इलाकों में 35 से अधिक मकान बह गए।

समाचार पोर्टल ‘ऑनलाइन खबर’ के अनुसार, चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग ने कहा कि रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ ने उन्हें रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की याद दिला दी।

उन्होंने कहा, ‘‘बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ ने भोटेकोशी की बाढ़ की याद दिला दी। इसमें दर्जनों मकान बह गए हैं। फिलहाल नुकसान का सही आकलन करना संभव नहीं है।

रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को भीषण बाढ़ आई थी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, रसुवा और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में आई बाढ़ से 1,455 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 5,285 लोग लापता थे।

गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बताया कि बाढ़ में चुमनुब्री-3 के न्याकचेत और फिलिम बाजार को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है।

उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बचाव अभियान, राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्यों में लगाया गया है।

नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी में फिर से बाढ़ आई है। पानी का फ्लो देखिए, एकदम भयावाह है। 20 से ज्यादा घर बाढ़ में बह गए हैं। सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है। pic.twitter.com/fliQRx5tmg

— Sachin Gupta (@Sachingupta) October 11, 2026

Tags: नेपाल के गोरखा जिले
Previous Post

यूपी पुलिस भर्ती: 15 पूर्व सैनिकों को हाईकोर्ट से राहत, कांस्टेबल भर्ती की PET में शामिल होने की मिली अनुमति

Next Post

FSSAI ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ का दिया प्रमाणपत्र

Related Posts

देश

Bharat में स्टारलिंक की कीमतें किफायती रखने की नसीहत दे रहे एलन मस्क, ट्विटर खरीदकर खुद लागू किया पेड मॉडल! Mask बयानों और विश्वसनीयता उठते हैं सवाल?

October 11, 2026
अयोध्या

Photo: अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावविभोर हुईं कंगना रनौत, तस्वीरों में देखिए भक्ति और श्रद्धा के पल

October 11, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन; बोलीं- यहां आना सौभाग्य की बात

October 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

Ukraine ने रूस के तकनीकी ढांचे पर हमले तेज किए, चार दिन में तीसरे डेटा सेंटर पर ड्रोन हमले

October 11, 2026
Next Post

FSSAI ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ का दिया प्रमाणपत्र

Recent Posts

Bharat में स्टारलिंक की कीमतें किफायती रखने की नसीहत दे रहे एलन मस्क, ट्विटर खरीदकर खुद लागू किया पेड मॉडल! Mask बयानों और विश्वसनीयता उठते हैं सवाल?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 11, 2026
0

नई दिल्ली स्टारलिंक की कीमतों और भारत में कारोबार को लेकर बयान देने वाले एलन मस्क की अपनी सोशल मीडिया...

मिर्जापुर में दिव्या मित्तल का भव्य स्वागत, समर्थकों ने बरसाए फूल; विंध्यवासिनी मंदिर में किए दर्शन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 11, 2026
0

मिर्जापुर, आईएएस पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आने की घोषणा कर चुकीं मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का...

Photo: अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भावविभोर हुईं कंगना रनौत, तस्वीरों में देखिए भक्ति और श्रद्धा के पल

by Atul Narain Srivastava
October 11, 2026
0

रामनगरी अयोध्या में भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस...

Watch, अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन; बोलीं- यहां आना सौभाग्य की बात

by Atul Narain Srivastava
October 11, 2026
0

अयोध्या, फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने...

Watch, लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में जमकर बवाल, कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की और चले जूते; नाराज अजय राय धरने पर बैठे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 11, 2026
0

राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पार्टी के संगठनात्मक बदलाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नवनियुक्त प्रदेश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group