Monday, October 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

FSSAI ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ का दिया प्रमाणपत्र

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 11, 2026
in अयोध्या, देश
0


नयी दिल्ली, सएआई) ने ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ प्रमाणपत्र प्रदान किया है। मंदिर परिसर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के निर्धारित मानकों के पालन के लिए यह प्रमाणपत्र दिया गया है। यह प्रमाणपत्र 11 अक्टूबर, 2026 से 10 अक्टूबर, 2028 तक दो साल के लिए मान्य रहेगा।

एफएसएसएआई ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

शनिवार को अयोध्या में आयोजित एक विशेष समारोह में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजित पुन्हानी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को यह प्रमाणपत्र सौंपा।

एफएसएसएआई की ‘ईट राइट प्लेसेज ऑफ वर्शिप’ पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर प्रसाद, लंगर और अन्य खाद्य पदार्थों की तैयारी एवं वितरण में खाद्य सुरक्षा तथा स्वच्छता के मानकों को सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से धार्मिक संस्थानों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, अनियमितताओं को रोकने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

यह पहल एफएसएसएआई के ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान का हिस्सा है

इस पहल के तहत धार्मिक स्थलों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों और विनियमों के अनुरूप व्यवस्था विकसित करने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके लिए संबंधित स्थलों को आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रशिक्षण और खाद्य सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी दिए जाते हैं।

प्रमाणपत्र जारी करने से पहले एफएसएसएआई निर्धारित मानकों के आधार पर शुरुआती ऑडिट करता है। इसके बाद संबंधित संस्थान को प्रशिक्षण दिया जाता है और अंत में तृतीय-पक्ष एजेंसियों के माध्यम से अंतिम ऑडिट कराया जाता है। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर में रामलला की नवीन मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को हुई थी। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हुआ था।

Tags: FSSAI ने राम जन्मभूमि तीर्थ
Previous Post

नेपाल के गोरखा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई मकान एवं पुल बहे

Next Post

Riyadh Airport पर मिसाइल हमला: 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल; भारत ने की कड़ी निंदा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Hospitals Treatment Rates: अस्पतालों में इलाज और सेवाओं की दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य, स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश

October 12, 2026
dehali
देश

दिल्ली में प्रदर्शन की जगह बदली, जंतर-मंतर की सूची से हटाया गया नाम; रामलीला मैदान समेत 3 नए स्थल तय

October 12, 2026
देश

पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

October 12, 2026
देश

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर CJI सूर्यकांत बोले- ‘यह मेरा मुद्दा नहीं’, खरगे-राहुल से मुलाकात से भी किया इनकार

October 12, 2026
Next Post

Riyadh Airport पर मिसाइल हमला: 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल; भारत ने की कड़ी निंदा

Recent Posts

Hospitals Treatment Rates: अस्पतालों में इलाज और सेवाओं की दरें प्रदर्शित करना अनिवार्य, स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

नई दिल्ली, अस्पतालों में इलाज के खर्च और बिलिंग को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

dehali

दिल्ली में प्रदर्शन की जगह बदली, जंतर-मंतर की सूची से हटाया गया नाम; रामलीला मैदान समेत 3 नए स्थल तय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए अब जंतर-मंतर निर्धारित स्थलों की सूची में शामिल नहीं होगा।...

पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए 18,300 फुट...

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर CJI सूर्यकांत बोले- ‘यह मेरा मुद्दा नहीं’, खरगे-राहुल से मुलाकात से भी किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर भारत के प्रधान...

devkali, ayodhya

UP Navratri 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में 17 से 19 अक्टूबर तक भव्य आयोजन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 12, 2026
0

उत्तर प्रदेश सरकार ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेश भर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को समृद्ध करने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group