Sunday, October 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अभिषेक और तिलक की तूफानी अर्धशतकीय पारियां, भारत ने एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


निशिन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने हसन नवाज की आक्रामक पारी के बावजूद रोमांचक फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर शनिवार को यहां एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया।

अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में 22 गेंद पर नाबाद 51 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्हें शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 15 गेंद पर 27 रन बनाए। इससे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट पर 211 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट लिए।

पाकिस्तान खराब शुरुआत के बावजूद हसन नवाज की 51 गेंदों पर 96 रन की पारी से मुकाबले में बना रहा लेकिन आखिर में वह छह विकेट पर 192 रन तक ही पहुंच पाया। नवाज जब चार रन पर थे तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच छोड़ दिया था। नवाज ने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था और इस तरह से वह इस खेल में दोहरी सफलता हासिल करने में सफल रहा। भारतीय टीम ने पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भी पाकिस्तान को हराया था।

बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान ने आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन इस दौरान उसने विकेट भी गंवाए। स्पिनर अक्षर और वाशिंगटन ने उसके बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

वाशिंगटन ने कप्तान साहिबजादा फरहान (10) को डीप मिडविकेट पर कैच कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अक्षर ने इसके बाद नए बल्लेबाज उस्मान खान (03) को तुरंत ही पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने माज सदाकत (23) के तीखे तेवरों पर भी विराम लगाया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 39 रन हो गया।

लेकिन नवाज और साइम अयूब (22 गेंद पर 29 रन) ने भारत की पेशानी पर बल ला दिए। इन दोनों ने विशेषकर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को निशाना बनाया जिन्होंने तीन ओवर में 44 रन लुटाए। पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद तो देखते हुए कप्तान अय्यर ने अभिषेक को भी गेंद सौंपी जिन्होंने दो ओवर में 23 रन दिए।

ऐसे मौके पर दुबे फिर से ‘गोल्डन आर्म’ साबित हुए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही साइम को आउट कर दिया जिसमें वाशिंगटन ने दौड़ लगाकर कैच लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। वाशिंगटन ने इसके बाद अब्दुल समद (09) को आउट किया।

पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 44 रन चाहिए थे। जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में 11 रन दिए जबकि दुबे ने अंतिम ओवर में 33 रन का बचाव किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर नवाज को आउट करके उन्हें शतक पूरा नहीं करने दिया।

इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की और 20 गेंद में अर्धशतक बनाकर विपक्षी टीम के स्पिन आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

अभिषेक ने धीमी गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाते हुए विकेट के दोनों तरफ बेफिक्र होकर से छक्के जड़े। अराफात ने अपनी गति में बदलाव करके अभिषेक को स्टंप आउट कराया।

ईशान किशन (18 गेंदों में 20 रन) ने कप्तान श्रेयस अय्यर (24 गेंदों में 21 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर स्थिति संभाली।

तिलक और दुबे ने आखिरी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्पिनरों की जमकर धुलाई की। इन दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए केवल पांच ओवरों में 62 रन जोड़े जबकि रन बनाना आसान नहीं था।

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर सुफयान मोकिम के पारी के 18वें ओवर में 18 रन बने और फिर ऑफ स्पिनर साइम अयूब ने 19वें ओवर में 23 रन दिए।

तेज गेंदबाज दानियाल ने आखिरी ओवर किया जिसमें 16 और रन बने। भारत ने स्पिनरों की मददगार पिच पर कुल 15 छक्के लगाए।

भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 81 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी (नौ गेंदों में 15 रन) ने लेग स्पिनर साद मसूद की गेंदों पर दो छक्के लगाए। सूर्यवंशी ऑफ स्पिनर अयूब की गेंद पर रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। उन्होंने इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को आउट करने के बाद ‘रॉकिंग द बेबी’ शैली में जश्न मनाया।

कप्तान अय्यर और किशन दोनों ही 11 से 15 ओवरों के बीच बड़े शॉट नहीं लगा पाए। किशन के तेज, सीधी और थोड़ी ज्यादा उछाल वाली गेंद पर बोल्ड होने के बाद लेग स्पिनर अबरार ने अय्यर की संघर्षपूर्ण पारी समाप्त की।

इस तरह से दो विकेट पर 93 रन से भारत का स्कोर अचानक ही पांच विकेट पर 133 रन हो गया। जब ऐसा लग रहा था कि भारत 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगा, तब तिलक और दुबे की जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया।

Tags: अभिषेक और तिलक की
Previous Post

CBN राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

Next Post

AsianGames2026: अमन सेहरावत ने पुरुष 57 किग्रा कुशती में जीता 20वां स्वर्ण पदक

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Pilot Smit Machchhar से अस्पताल में मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, साहस और जिम्मेदारी की सराहना

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai के सह-पायलट की पहचान, भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान क्रैश करने की कोशिश

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

AsianGames2026: अमन सेहरावत ने पुरुष 57 किग्रा कुशती में जीता 20वां स्वर्ण पदक

October 3, 2026
Next Post

AsianGames2026: अमन सेहरावत ने पुरुष 57 किग्रा कुशती में जीता 20वां स्वर्ण पदक

Recent Posts

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बलिया में भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर कई बार दुष्कर्म करने का...

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला...

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को...

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी और विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता...

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

काकामिगाहारा, मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शनिवार को यहां मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई खेलों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group