Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


वाशिंगटन, अमेरिका में ऊर्जा विभाग के एक अभियंता को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वाशिंगटन के रिचलैंड निवासी 51 वर्षीय एश्टन हैमेड एलाबाउडी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालती अभिलेखों में फिलहाल उसकी ओर से पैरवी करने वाले किसी वकील का नाम दर्ज नहीं है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अनुसार एलाबाउडी के खिलाफ जांच तब शुरू हुई, जब अधिकारियों को पता चला कि उसने विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले एसीटोन और सोडियम बाइसल्फेट जैसे रसायन तथा ड्रोन में इस्तेमाल होने वाले पुर्जे खरीदे थे।

एफबीआई के अनुसार, एलाबाउडी का उद्देश्य हूती विद्रोहियों की संचार क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद करना था। इसी सिलसिले में वह पिछले साल सितंबर में यमन गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका लौटने पर एलाबाउडी ने सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा अधिकारियों से झूठ बोला कि वह आधिकारिक काम से ओमान की यात्रा करके लौटा है और मिसाइल रक्षा प्रणालियों का निरीक्षण करने वाले अमेरिकी सरकारी मिशन का हिस्सा था।

हालांकि, एफबीआई के हलफनामे के अनुसार, जब जांचकर्ताओं ने एलाबाउडी के वरिष्ठों से पूछताछ की तो उन्होंने उसकी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या किसी मिसाइल निरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी होने से इनकार किया।

Tags: अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों
Previous Post

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

Next Post

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध यूएई को सौंपा गया

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध यूएई को सौंपा गया

October 2, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फ़ाइनल में

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

October 1, 2026
Next Post

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध यूएई को सौंपा गया

Recent Posts

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक...

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

कौशांबी जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक आभूषण विक्रेता को हेलमेट से हमला कर...

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध यूएई को सौंपा गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

यरुशलम,  सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को कहा कि फ्लाईदुबई विमान पर हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात को सौंप...

अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका में ऊर्जा विभाग के एक अभियंता को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार...

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

बहराइच शहर में जिला अस्पताल के सामने स्थित एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव फंदे से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group