Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बहराइच शहर में जिला अस्पताल के सामने स्थित एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव फंदे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की पहचान श्रावस्ती निवासी रिंकू (27) और गौतमबुद्धनगर निवासी पिंकी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों 22 सितंबर से होटल अवध कैलाश के कमरा नंबर 201 में ठहरे हुए थे।  पुलिस के मुताबिक दोनों ने होटल में ठहरते समय नौकरी और काम के सिलसिले में बहराइच आने की बात बताई थी। होटल कर्मचारियों के अनुसार दोनों रोजाना चाय, नाश्ता और भोजन मंगाते थे।

गुरुवार सुबह के बाद कमरे से कोई ऑर्डर नहीं आया और काफी देर तक कोई गतिविधि भी नजर नहीं आई। शाम को होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और फोन व इंटरकॉम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की। कमरे में दोनों के शव फंदे से लटके मिले। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस दोनों के बीच संबंध, होटल में ठहरने की परिस्थितियों और घटना से पहले की गतिविधियों की जांच कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार मृतका पिंकी शादीशुदा थी और पुलिस उसके परिवार तथा ससुराल पक्ष से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://t.co/n6mLzfGifw

— BAHRAICH POLICE (@bahraichpolice) October 2, 2026

Tags: बहराइच न्यूजबहराइच प्रेमी युगलबहराइच होटल मामला
Previous Post

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान: दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशन बंद किए गए

Next Post

अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 4 घायल

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 घंटे की हिरासत अवधि गिरफ्तारी मेमो से नहीं, वास्तविक हिरासत से होगी शुरू

October 2, 2026
Next Post

अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Recent Posts

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक...

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

कौशांबी जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक आभूषण विक्रेता को हेलमेट से हमला कर...

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध यूएई को सौंपा गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

यरुशलम,  सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को कहा कि फ्लाईदुबई विमान पर हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात को सौंप...

अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका में ऊर्जा विभाग के एक अभियंता को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार...

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

बहराइच शहर में जिला अस्पताल के सामने स्थित एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव फंदे से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group