Monday, September 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर 8 सितंबर को रहेगा यातायात डायवर्जन: GIC ग्राउंड कार्यक्रम के मद्देनजर शहर और धाम क्षेत्र में बदला रूट

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 7, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 सितंबर 2026 को अयोध्या आगमन और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम को देखते हुए जिला व यातायात पुलिस प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

कार्यक्रम के दौरान शहर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम और भीड़ की समाप्ति तक अयोध्या शहर और अयोध्या धाम क्षेत्र में सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि, एम्बुलेंस और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

8 सितंबर को अयोध्या में लागू होने वाले प्रमुख ट्रैफिक प्रतिबंध एवं डायवर्जन 

अयोध्या शहर क्षेत्र:

  1. सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहा: रामपथ पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।
  2. पोस्ट ऑफिस तिराहा: पुलिस लाइन व रिकाबगंज तिराहे की तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित।
  3. पुलिस लाइन तिराहा: रामपथ व पुष्पराज की ओर प्रवेश बंद।
  4. पुष्पराज चौराहा: जीआईसी की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित।
  5. तहसील तिराहा: गुरु गोविंद सिंह चौक की तरफ जाने पर रोक।
  6. गुरु गोविंद सिंह चौक (कैंट रेलवे स्टेशन): पुराना भाजपा कार्यालय की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित।
  7. अग्रसेन चौराहा: बहू बेगम मकबरा तिराहा की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद।
  8. रामनगर तिराहा: बहू बेगम मकबरा तिराहा की ओर आवाजाही बंद।
  9. बहू बेगम मकबरा तिराहा: जीआईसी की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक।
  10. रिकाबगंज चौराहा: कसाब बाड़ा एवं रामपथ की तरफ प्रवेश बंद।
  11. फतेहगंज चौराहा: जीआईसी की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
  12. कसाब बाड़ा तिराहा: जीआईसी की तरफ जाने पर रोक।
  13. ऋषिटोला तिराहा: जीआईसी की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित।
  14. मनूचा तिराहा: जीआईसी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित।
  15. उदया फ्लाई ओवर के नीचे: रामपथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद।
  16. बेनीगंज चौराहा: रामपथ की तरफ प्रवेश बंद।
  17. आंख अस्पताल तिराहा: रामपथ पर वाहनों का जाना मना।
  18. गुदड़ी बाजार चौराहा: रामपथ की ओर प्रवेश प्रतिबंधित।
  19. नियावां तिराहा: रामपथ पर सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।

अयोध्या धाम क्षेत्र:

  1. हनुमान गुफा: लता मंगेशकर चौक की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित।
  2. पुराना सरयू पुल: लता मंगेशकर चौक की ओर आवाजाही बंद।
  3. सब्जी मंडी रोड: पोस्ट ऑफिस तिराहा व रामपथ पर प्रवेश वर्जित।
  4. हनुमानगढ़ी चौराहा बैरियर: रामपथ की ओर वाहनों का जाना बंद।
  5. दंतधावन कुण्ड तिराहा बैरियर: रामपथ की तरफ आवाजाही प्रतिबंधित।
  6. श्रीरामअस्पताल तिराहा: रामपथ पर सभी प्रकार के वाहन बंद।
  7. टेढ़ी बाजार चौराहा: रामपथ पर प्रवेश वर्जित।
  8. रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग: रामपथ की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।

(नोट: यह डायवर्जन 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम और भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा। केवल एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी।)

Tags: सीएम योगी के अयोध्या
Previous Post

ग्रामीण क्षेत्रों में LPG सिलेंडर बुकिंग की समयसीमा घटकर 25 दिन हुई, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी

Next Post

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट्यूबरों समेत अज्ञात पर मुकदमा

September 6, 2026
अयोध्या

Ujjain Khade Hanuman: 40 घंटे बाद भी नहीं हिली 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा, शिफ्टिंग पर बना संकट

September 6, 2026
अयोध्या

Ayodhya: रुदौली में आज 312 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिली राहत किट, 1482 परिवारों तक पहुंची राहत,

September 5, 2026
अयोध्या

Ayodhya: रुदौली में गुरुजनों के सम्मान से सजा शिक्षक दिवस, 100 शिक्षक हुए सम्मानित

September 5, 2026
Next Post

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

Recent Posts

ज्वालामुखी सुनामी की पहले मिलेगी चेतावनी? पानी के नीचे की ‘गड़गड़ाहट’ बताएगी खतरे का संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

जनवरी 2022 में टोंगा साम्राज्य के हुंगा ज्वालामुखी में हुआ भीषण विस्फोट पूरी दुनिया के लिए अप्रत्याशित घटना थी। इस...

Saharanpur : ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI ने शुरू की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

सहारनपुर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले...

Egyptian TV presenter Sarah Khalifa: मशहूर टीवी एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को फांसी की सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 7, 2026
0

काहिरा, मिस्र की राजधानी काहिरा की एक आपराधिक अदालत (काहिरा क्रिमिनल कोर्ट) ने देश के चर्चित 'मेजर ड्रग्स केस' में बड़ा...

सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर 8 सितंबर को रहेगा यातायात डायवर्जन: GIC ग्राउंड कार्यक्रम के मद्देनजर शहर और धाम क्षेत्र में बदला रूट

by Atul Narain Srivastava
September 7, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 सितंबर 2026 को अयोध्या आगमन और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ग्राउंड...

ग्रामीण क्षेत्रों में LPG सिलेंडर बुकिंग की समयसीमा घटकर 25 दिन हुई, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी

by Atul Narain Srivastava
September 7, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group