Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ankit Baliyan Murder Case: जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18 गोलियां मारकर अंकित बालियान का कत्ल, दो बाइक पर आए थे हमलावर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


मुजफ्फरनगर, यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बालियान की हत्या को ‘बेहद निंदनीय’ बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘शून्य’ पर पहुंच गई है। उन्होंने हत्या की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी जांच किए जाने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे जाट समुदाय पर हमला भी करार दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बालियान जिम से बाहर निकल रहे थे।

यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि बालियान आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, अधिकारियों या उनके सहयोगियों की ओर से तत्काल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और न ही यह स्पष्ट हो सका कि क्या यह उनकी हत्या की वजह हो सकती है।

पुलिस अधीक्षक एम. पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बालियान पर कई गोलियां चलाईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

हरियाणवी गायक अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल के 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वह अपने वीडियो में विभिन्न सहयोगियों के साथ गायक और कलाकार के रूप में नजर आते थे। उनके कई वीडियो में बंदूक, हथियार और एसयूवी का इस्तेमाल दिखाया गया था।

इस बीच, सपा अध्यक्ष यादव ने बुधवार शाम बालियान की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को दर्शाती है और इससे पूरे क्षेत्र में ‘‘डर’’ का माहौल पैदा हो गया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में समाचार की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘जिस तरह लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की शामली में 18 गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, उससे उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था शून्य पर पहुंच गई है और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है।’’

बालियान की मां द्वारा सड़क पर बेटे के शव को गोद में लेकर विलाप करने की खबरों को हृदयविदारक बताते हुए यादव ने कहा कि जाट समुदाय ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश का पूरा जाट समुदाय आक्रोशित है और इसे अपने ऊपर हमला मान रहा है। यादव ने यह भी कहा कि हत्या की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से जांच किए जाने की मांग उठ रही है।

भाई ने एक गाना गाया था –

भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान जज के भी आएंगे पसीने

देखिए यही गाना गाने वाले अंकित बालियान का कल शामली (उत्तर प्रदेश) में गोली मारकर मर्डर कर दिया गया।

जिस गाने में गोली मारने की बात थी, अब उसी सिंगर को किसी ने गोली मार दी

वीडियो 👇👇 pic.twitter.com/qYAFCuQQsu

— Alok (@AlokYad46525614) August 27, 2026

Tags: Ankit Baliyan Murder Case
Previous Post

UP TET 2026 का परिणाम घोषित, 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

Next Post

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP TET 2026 का परिणाम घोषित, 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया: नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर: खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर; महिला समेत तीन यात्रियों की मौत, 11 घायल

August 27, 2026
उत्तर प्रदेश

OP Rajbhar on Reservation: आर्थिक आधार पर आरक्षण का ओम प्रकाश राजभर ने किया समर्थन, बोले—’अमीरों को नहीं, गरीबों को मिले लाभ’

August 26, 2026
Next Post

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

Recent Posts

Chandra Grahan 2026 : 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दृश्यता और सूतक नियम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 28 अगस्त को लगेगा। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन का...

Ankit Baliyan Murder Case: जिम के बाहर ताबड़तोड़ 18 गोलियां मारकर अंकित बालियान का कत्ल, दो बाइक पर आए थे हमलावर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुजफ्फरनगर, यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर...

UP TET 2026 का परिणाम घोषित, 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का परिणाम घोषित...

बलिया: नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में 13 लोगों पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में सरकारी नौकरी का झांसा देकर फर्जी संस्था के जरिए चार हजार से अधिक...

सुलतानपुर: खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर; महिला समेत तीन यात्रियों की मौत, 11 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह एक खड़ी बस को तेज रफ्तार से आ रहे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group