Monday, August 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मिलावटी घी का भंडाफोड़: ‘श्रद्धा’, ‘श्री सारस’, ‘गोकुल’ ब्रांड पर FSSAI का प्रतिबंध

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में मार्शे रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही, दमन स्थित एसडीपी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को घी के सभी प्रकार के उत्पाद बेचने से रोक दिया है।

एफएसएसएआई ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट में कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आने के बाद उसने नयी दिल्ली स्थित मार्शे रिटेल का लाइसेंस निलंबित किया है और दमन स्थित एसडीपी इंडस्ट्रीज के खिलाफ प्रतिबंध आदेश जारी किया है।

नियामक ने कहा कि मार्शे रिटेल के खाद्य कारोबार परिसर के निरीक्षण और उसके बाद की जांच में गंभीर खामियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान परिसर के डिजाइन, संचालन संबंधी नियंत्रण, साफ-सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य संचालकों के प्रशिक्षण और अनिवार्य रिकॉर्ड रखने से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया था।

एफएसएसएआई ने मार्शे रिटेल का लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित किया है। कंपनी को तत्काल सभी खाद्य कारोबार गतिविधियां बंद करने और पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।

एसडीपी इंडस्ट्रीज के मामले में एफएसएसएआई ने नियमों का पालन नहीं करने वाले घी उत्पादों और मिलावट संबंधी चिंताओं को लेकर प्रतिबंध आदेश जारी किया है।

नियामक ने कहा कि प्रवर्तन निरीक्षण और नमूनों की जांच के दौरान कंपनी के कई घी उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इनमें ‘श्रध्धा’, ‘श्री सारस’ और ‘गोकुल’ जैसे ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले घी के विभिन्न उत्पाद शामिल हैं।

एफएसएसएआई ने कहा कि घी के नमूनों की प्रयोगशाला जांच में ए-सिटोस्टेरॉल पाया गया। यह एक वनस्पति स्टेरॉल है, जिसकी घी में मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा वसा अम्लों की संरचना भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इन निष्कर्षों से घी में बाहरी या वनस्पति वसा की मौजूदगी का संकेत मिला और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई।

स्टेरॉल कार्बनिक अणुओं और वसा की एक श्रेणी है जो पेड़-पौधों, पशुओं और कवक में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं।

The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) has suspended license of M/S MARCHE RETAIL PRIVATE LIMITED, New Delhi & has issued prohibition order to M/S SDP INDUSTRIES PRIVATE LIMITED, Daman after uncovering serious food safety violations. #FSSAINotice #FSSAIAction pic.twitter.com/dVFyS3STdl

— FSSAI (@fssaiindia) August 23, 2026

Tags: मिलावटी घी का भंडाफोड़
Previous Post

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Next Post

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

August 24, 2026
देश

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

August 24, 2026
देश

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

August 24, 2026
देश

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

August 24, 2026
Next Post

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

Recent Posts

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हाल के हफ्तों में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञ लोगों...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

जयपुर, केरल की केजिया लिज मेजो को यहां आयोजित भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुना गया है। अब...

प्रतापगढ़ STF कस्टडी डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CJM को 6 हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की हिरासत में...

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

चीनी की कीमतों में अचानक आए उछाल के बीच उद्योग संगठन इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी...

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी मौसम से पहले अपने मंचों पर विक्रेताओं के लिए शुल्क एवं जुर्माने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group