झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित स्टील फैक्टरी के ‘कैप्टिव पावर प्लांट’ (स्वयं के उपयोग के लिए स्थापित बिजली संयंत्र) से आग फैल गई।
बरकाकाना थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
पतरातू इलाके से शनिवार सुबह एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल में संचालित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद प्लांट में आग फैल गई। इस हादसे में तीन… pic.twitter.com/WnEsJwj2T3
— mukesh kumar (@Mukesh_Ranchi) August 22, 2026










