Tuesday, August 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस के समारा पर यूक्रेन का बड़ा मिसाइल हमला: 900 किमी दूर प्रोग्रेस सेंटर को बनाया निशाना, रोसकॉसमॉस का प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
file photo

file photo

रूस के दक्षिण-पश्चिमी समारा क्षेत्र में शनिवार को बड़े पैमाने पर यूक्रेनी हमला हुआ, जिसमें औद्योगिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

क्षेत्र की राजधानी समारा के प्रमुख इवान नोस्कोव ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले को विफल कर दिया, हालांकि शहर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों को “स्थानीय स्तर पर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हमले में घायल लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई है, लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

यूक्रेन ने रूसी सैन्य उद्योगों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर लंबी दूरी के हवाई हमले तेज कर दिए हैं। उसका मकसद युद्ध के लिए मॉस्को के राजस्व में कटौती करना और रूस के लोगों को हमले के परिणामों का एहसास कराना है। युद्ध अब पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस में शांति की जरूरत महसूस होनी चाहिए

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि यूक्रेनी बलों ने समारा स्थित प्रोग्रेस सेंटर पर हमला किया। यह रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमॉस के तहत काम करता है और रॉकेट प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्माण में शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के लिए यूक्रेन में निर्मित फ्लेमिंगो मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। यह स्थान यूक्रेन की सीमा से करीब 900 किलोमीटर दूर है।

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अग्रिम मोर्चे से करीब 700 किलोमीटर दूर स्थित रूस के सावास्लेइका हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया। जेलेंस्की ने लिखा, “शांति की जरूरत है और यह रूस में साफ तौर पर दिखाई देना चाहिए—विशिष्ट प्रतिष्ठानों को ठोस नुकसान के जरिए।

यूक्रेन के अधिकांश हमलों की मारक क्षमता 200 किलोमीटर से कम है, लेकिन इस साल उसके लंबी दूरी के हमलों में काफी वृद्धि हुई है। स्वतंत्र संघर्ष निगरानी संस्था एसीएलईडी के आंकड़ों के अनुसार, यूक्रेन ने जुलाई में इस तरह के हमले जनवरी की तुलना में तीन गुना अधिक किए। रूस के भीतर दूर तक बार-बार किए जा रहे हमलों के कारण रूसी सेना को बड़े क्षेत्र में अपनी वायु रक्षा व्यवस्था तैनात करनी पड़ी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने रूस के 19 क्षेत्रों के अलावा काला सागर, आजोव सागर और रूस द्वारा कब्जे में लिए गए यूक्रेनी क्षेत्र क्रीमिया के ऊपर यूक्रेन के 598 ड्रोन मार गिराए।

स्थानीय अधिकारी आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि वहीं, मॉस्को क्षेत्र के शातुरा शहर में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक निजी मकान को निशाना बनाए जाने से दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दूसरी ओर, दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में शनिवार को एक अपार्टमेंट इमारत पर रूस के हमले में तीन महीने के एक बच्चे की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

द्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्जांद्र गांझा ने कहा कि मारहानत्स शहर में इमारत को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने शनिवार को देश पर 152 ड्रोन दागे, जिनमें से 124 को नष्ट कर दिया गया।

Tags: रूस के समारा पर यूक्रेन
Previous Post

इटावा में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

सेंसेक्स में गिरावट के रुख के बीच शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, गो स्मार्ट कार्ड अब मुफ्त में NCMC में बदल सकेंगे

August 17, 2026
देश

राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब भाजपा की नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष

August 17, 2026
देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर 326 ग्राम सोना बरामद, उज्बेकिस्तान की यात्री के खिलाफ सीमा शुल्क कार्रवाई

August 17, 2026
अयोध्या

राम मंदिर चढ़ावा कथित हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT को जांच जल्द पूरी करने का निर्देश

August 17, 2026
Next Post

सेंसेक्स में गिरावट के रुख के बीच शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Recent Posts

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, गो स्मार्ट कार्ड अब मुफ्त में NCMC में बदल सकेंगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ मेट्रो के मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारकों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी...

गोरखपुर में पति पर नपुंसकता की बात छिपाने और दहेज उत्पीड़न का आरोप, आठ के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

गोरखपुर, शाहपुर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने अपने पति पर कथित तौर पर नपुंसकता की बात छिपाने और दहेज...

यूपी में नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली शुरू, लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लिए नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का...

बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल

by Atul Narain Srivastava
August 17, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन तहसील रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए। चुनाव अधिकारी...

दिनुशा की शतकीय पारी के बावजूद सुथार और जडेजा की गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 178 रन की बढ़त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा संघर्ष करने पर मजबूर किया लेकिन मानव सुथार की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group