Saturday, August 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Foreign Asset Scheme 2026: विदेशी संपत्ति की घोषणा के नियम अधिसूचित, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि छोटे करदाताओं के लिए विदेशी संपत्ति की स्वैच्छिक घोषणा योजना के तहत घोषणाएं 31 दिसंबर, 2026 तक दाखिल की जा सकती हैं। इस योजना के तहत करदाताओं को 30 प्रतिशत कर के साथ उतनी ही राशि का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

छोटे करदाताओं, जैसे छात्रों, युवा पेशेवरों, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कर्मचारियों और विदेश में स्थानांतरित हुए प्रवासी भारतीयों के लिए विदेशी संपत्ति की स्वैच्छिक घोषणा की यह योजना 2026-27 के बजट में घोषित की गई थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को योजना के नियम अधिसूचित करते हुए कहा कि इसके तहत पात्र करदाता ऐसी अघोषित विदेशी संपत्तियों, अघोषित विदेशी आय या ऐसी विदेशी संपत्तियों की घोषणा कर सकते हैं, जिन्हें संबंधित विवरण में घोषित नहीं किया गया है। इसके लिए निर्धारित कर या शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह योजना 16 अगस्त से प्रभावी होगी और इसके तहत ऑनलाइन घोषणाएं 31 दिसंबर, 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। घोषित की जाने वाली संपत्तियों का उचित बाजार मूल्य 31 मार्च, 2026 की स्थिति के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

योजना के तहत घोषणा दाखिल करने के लिए दो व्यापक श्रेणियां तय की गई हैं।

पहली श्रेणी में भारत के बाहर स्थित ऐसी अघोषित संपत्ति या ऐसी अघोषित विदेशी आय शामिल है, जिस पर कर नहीं चुकाया गया है। इस मामले में अघोषित संपत्ति का कुल मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।

दूसरी श्रेणी में भारत के बाहर स्थित ऐसी संपत्ति शामिल हैं, जिस पर पहले ही कर दिया जा चुका है या जिसे करदाता के प्रवासी (एनआरआई) रहने के दौरान हासिल किया गया था, लेकिन आयकर रिटर्न के संबंधित कॉलम में घोषित नहीं किया गया था। ऐसी घोषणाओं के लिए पांच करोड़ रुपये की मौद्रिक सीमा तय की गई है और इस पर एक लाख रुपये का शुल्क लगेगा।

Tags: Foreign Asset Scheme 2026
Previous Post

कुशीनगर में छात्रों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की मौत, दो आरोपी हिरासत में

Next Post

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम पांच लोगों की मौत

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या: पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद

August 15, 2026
उत्तर प्रदेश

लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म: UGC-NET और CSIR-NET की उत्तर कुंजी कल होगी जारी, जानें चेक करने का तरीका

August 15, 2026
देश

Chamoli Tunnel News: चमोली सुरंग हादसे में 1 और श्रमिक का शव मिला, SDRF-NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

August 15, 2026
देश

रांची में JPSC और JSSC प्रदर्शनकारी छात्रों का तिरंगा यात्रा, आंदोलन 22वें दिन जारी

August 15, 2026
Next Post

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम पांच लोगों की मौत

Recent Posts

सहारनपुर में सड़क हादसे में ITBP के DIG और चालक की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

सहारनपुर जिले में शनिवार को तेज रफ्तार वाहन के डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही एक कार...

अयोध्या: पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद

by Atul Narain Srivastava
August 15, 2026
0

अयोध्या, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शनिवार को धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या आगमन पर उन्होंने...

लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म: UGC-NET और CSIR-NET की उत्तर कुंजी कल होगी जारी, जानें चेक करने का तरीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

नई दिल्ली, UGC-NET, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) साथ ही AICE (PhD) 2026 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों...

शामली मुठभेड़ के अमर शहीद: UP STF के जांबाज सुनील कुमार को मिला देश का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के निरीक्षक सुनील कुमार कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के...

Chamoli Tunnel News: चमोली सुरंग हादसे में 1 और श्रमिक का शव मिला, SDRF-NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) की सुरंग में 13 अगस्त को हुए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group