Thursday, August 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट ने उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड को 176 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम पेश करने का निर्देश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को हेड कॉन्स्टेबल (मोटर परिवहन) पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा में शामिल सभी 176 अभ्यर्थियों के पूर्ण परिणाम अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है।

यह निर्देश परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल से बड़े पैमाने पर नकल और अनियमितता के आरोपों के बीच दिया गया है।

न्यायमूर्ति राजीव सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ ने बोर्ड को चयनित अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का विवरण भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।

पीठ ने ये निर्देश कॉन्स्टेबल वाहन चालकों की ओर से दायर याचिका पर दिए हैं। याचिकाकर्ताओं ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर परिवहन) पद पर पदोन्नति के लिए पांच अक्टूबर 2025 को आयोजित विभागीय परीक्षा को चुनौती दी है।

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि परीक्षा में नकल के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने परीक्षा रद्द कर कड़ी निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने बाद में घोषित परिणामों और प्रैक्टिकल/तकनीकी दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया को भी चुनौती दी है।

अदालत के आदेश पर पेश हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक मोहिनी पाठक ने बताया कि परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए थे, लेकिन वे बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी तरह उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने परिणाम स्वयं देख सकते थे।

अधिकारियों ने शुरुआत में अदालत को बताया था कि केवल दो अभ्यर्थी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाए गए थे और अन्य अभ्यर्थियों के पास कोई अनधिकृत वस्तु नहीं मिली थी।

हालांकि, अदालत के निर्देश के बाद की गई जांच में अलग तस्वीर सामने आई। 22 जुलाई को पाठक ने अदालत को बताया था कि 115 अभ्यर्थी अनियमितता में शामिल पाए गए और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

अदालत ने विवाद के निपटारे में मदद के लिए परीक्षा की रिकॉर्डिंग की जांच करने का भी निर्देश दिया है।

Tags: हाईकोर्ट ने उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड
Previous Post

लखीमपुर खीरी में श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी, एक की मौत और 30 घायल

Next Post

प्रतापगढ़: दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक वाराणसी से गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को ठहराया जिम्मेदार

August 13, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद 11वीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

August 13, 2026
उत्तर प्रदेश

देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, 25 से अधिक अस्पताल में भर्ती

August 13, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर हादसे के 10 मिनट में पहुंचेगी एम्बुलेंस, देरी पर NHAI लगाएगा 10 हजार रुपये जुर्माना

August 13, 2026
Next Post

प्रतापगढ़: दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक वाराणसी से गिरफ्तार

Recent Posts

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने सरकारी गैस कंपनी की एक पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ा दिया, जिससे...

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को ठहराया जिम्मेदार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर में 45 वर्षीय एक पशु चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट के आठवें तल से कूदकर कथित तौर पर...

अयोध्या में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और नकली पिस्टल बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों...

Bite, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, अर्चक पीत वस्त्र…

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की सेवा व्यवस्था में जल्द ही एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। मंदिर...

गोरखपुर में ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद 11वीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने और कर्ज बढ़ने के बाद 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group