अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की सेवा व्यवस्था में जल्द ही एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। मंदिर में सेवा दे रहे सभी अर्चक अब एक समान ड्रेस में नजर आएंगे। धार्मिक समिति ने अर्चकों के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया है, जिसे 15 अगस्त से लागू किया जाएगा।
धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने ड्रेस कोड की जानकारी देते हुए बताया कि नए नियम के तहत रामलला की सेवा में लगे सभी अर्चक पीत वस्त्र धारण करेंगे। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान अर्चकों की वेशभूषा एक समान रहेगी।
मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन रामलला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अर्चकों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू होने से मंदिर की सेवा व्यवस्था में भी एकरूपता दिखाई देगी। साथ ही श्रद्धालुओं को अर्चकों की पहचान करने में भी आसानी होगी।
धार्मिक समिति की ओर से तय ड्रेस कोड को लेकर मंदिर की सेवा व्यवस्था से जुड़े लोगों में भी चर्चा है। 15 अगस्त से सभी अर्चकों के लिए पीत वस्त्र धारण करना अनिवार्य होगा।
राम मंदिर में दर्शन और पूजा की व्यवस्थाओं को लगातार व्यवस्थित और सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इसी क्रम में अर्चकों के लिए समान वेशभूषा लागू करने का फैसला लिया गया है। आने वाले दिनों में रामलला की सेवा में लगे सभी अर्चक निर्धारित ड्रेस कोड में ही दिखाई देंगे।










