Monday, August 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार, टेस्ला कार ज़ब्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
in देश
0

बिहार के खगड़िया जिले में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी बताने और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से संबंध होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके घर से 31 लीटर से अधिक आयातित विदेशी शराब, टेस्ला कार और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मनीष गुप्ता के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर बिहार के विभिन्न हिस्सों में धोखाधड़ी करता था।

सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गुप्ता के ठिकाने पर छापेमारी की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, ‘‘पूछताछ के दौरान गुप्ता ने केंद्रीय सतर्कता आयोग का एक कार्ड दिखाया और दावा किया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के अधीन एक गुप्त एजेंट के रूप में काम करता है। उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाला एक पहचान पत्र भी दिखाया। प्रारंभिक जांच में उसके सभी दावे फर्जी पाए गए।’’

पुलिस ने आरोपी के घर से 31 लीटर से अधिक आयातित विदेशी शराब, बड़ी मात्रा में बीयर, एक टेस्ला कार (जिस पर ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था) एक टाटा सफारी, पांच आईफोन, 20 क्रेडिट कार्ड, आठ डेबिट कार्ड, चार चेकबुक और अन्य सामान बरामद किए।

सिंह ने कहा, ‘‘एफएसडी सुविधा से लैस टेस्ला कार भारत में दुर्लभ है। हमने बारहसिंगा (दलदली हिरण) के दो सींग भी बरामद किए हैं, जिनका रखना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस गुप्ता की संपत्ति और परिसंपत्तियों की जांच कर रही है। इस काम में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) समेत विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद ली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी ने संपत्तियां कथित तौर पर धोखाधड़ी, छल या भ्रष्टाचार के जरिए हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कथित धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और गुप्ता की संपत्तियों के स्रोत की विस्तृत जांच की जाएगी।

🚨 खगड़िया में पकड़ा गया फर्जी IAS! 😱

खुद को NSA अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर लोगों पर रौब जमाता था। ड्राइवरलेस Tesla, घर के आसपास 100+ CCTV कैमरे और गाड़ियों पर “Government of India” लिखवाकर रखा था।#Khagaria #FakeIAS #ViralNews #Bihar #FakeOfficer pic.twitter.com/Iyd8A5qEj9

— ᑭᗩᑎKᗩᒍ Kᑌᗰᗩᖇ (@PANKAJKUMAR8052) August 10, 2026

Tags: बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी
Previous Post

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए 18 उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार

Next Post

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Related Posts

खेल

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

August 10, 2026
देश

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

August 10, 2026
अयोध्या

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए 18 उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार

August 10, 2026
देश

फिल्म निर्माता शकील नूरानी गिरफ्तार, अभिनेत्री से रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप

August 10, 2026
Next Post

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Recent Posts

इटावा: पति से झगड़े के बाद महिला आरक्षी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कथित तौर पर पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने...

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

गोंडा, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को दावा...

विधान परिषद में सपा सदस्य के ‘फर्जी’ दस्तखत से पेश किया गया सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य मुकुल यादव के ‘फर्जी’ हस्ताक्षर से एक सवाल प्रस्तुत...

Ukrainian drone strike में रूस के Nizhnekamsk शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

यूक्रेन की ओर से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत...

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के डसने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group