Monday, August 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिल्म निर्माता शकील नूरानी गिरफ्तार, अभिनेत्री से रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
in देश
0

मुंबई पुलिस ने 33 वर्षीय नवोदित अभिनेत्री द्वारा बलात्कार और धमकी देने का आरोप लगाए जाने के बाद बॉलीवुड फिल्म निर्माता शकील नूरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि 73 वर्षीय आरोपी को शनिवार को मुंबई से 200 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित हिल स्टेशन महाबलेश्वर में उसके फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। नूरानी ने गोविंदा की ‘जोरू का गुलाम’ (2000) और सुनील शेट्टी की ‘बड़े दिलवाला’ (1999) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नूरानी ने पिछले चार सालों में उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे जहर भी दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आने वाली फिल्म की पटकथा पर चर्चा करने के बहाने उसे मलवानी इलाके स्थित अपने घर बुलाया था। वहां कथित तौर पर उसने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका यौन शोषण किया।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसे होश आया तो नूरानी ने उसे अपने मोबाइल फोन में एक निजी वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की या परिवार को इस बारे में बताया तो वह वीडियो प्रसारित कर देगा।

पुलिस अधिकारी ने महिला की करीब 40 दिन पहले दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित वीडियो का इस्तेमाल कर उसे धमकाया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे गर्भनिरोधक गोलियां दीं और जहर भी दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके में लोखंडवाला स्थित उसके बेटे के घर की भी तलाशी ली, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर आखिरकार उसे महाबलेश्वर स्थित उसके फार्महाउस से पकड़ा गया। शनिवार को उसे मुंबई लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 64(2)(एम) (बलात्कार), 123 (जहर या हानिकारक पदार्थ के जरिए चोट पहुंचाना), 88 (गर्भपात कराना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Tags: फिल्म निर्माता शकील नूरानी
Previous Post

सीतापुर में महिला ने प्रशिक्षु IPS अधिकारी के पिता पर जमीन विवाद में गोली चलवाने का लगाया आरोप

Next Post

आगरा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Posts

खेल

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

August 10, 2026
देश

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

August 10, 2026
देश

बिहार के खगड़िया में IAS अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार, टेस्ला कार ज़ब्त

August 10, 2026
अयोध्या

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए 18 उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार

August 10, 2026
Next Post

आगरा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Recent Posts

इटावा: पति से झगड़े के बाद महिला आरक्षी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कथित तौर पर पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने...

डब्ल्यूएफआई चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा की हार के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई: बृजभूषण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

गोंडा, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को दावा...

विधान परिषद में सपा सदस्य के ‘फर्जी’ दस्तखत से पेश किया गया सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य मुकुल यादव के ‘फर्जी’ हस्ताक्षर से एक सवाल प्रस्तुत...

Ukrainian drone strike में रूस के Nizhnekamsk शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

यूक्रेन की ओर से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत...

महाराष्ट्र के गड़चिरोली में आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सांप के डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के डसने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group